फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, lady, dead, husband, eight, people, murder, case, file

मृत मिली महिला, पति सहित आठ पर हत्या का मामला दर्ज

Sun, 28 Aug 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, lady, dead, husband, eight, people, murder, case, file
murder
भिवानी के गांव बिगोवा अपनी ससुराल में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। मृतका के गले में मिली रस्सी से मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल पक्ष के लोग इसे आत्महत्या बता रहे है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवाया। जहां मृतका के परिजनों के बयान पर पति सहित आठ लोगों पर दहेज प्रताड़ना व हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल इस संबंध में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव जहाजगढ़ माजरा निवासी कुलदीप ने अपनी छोटी बेटी नैंसी की शादी फरवरी 2013 में गांव बिगोवा निवासी सचिन से की थी। पुलिस को दिए बयान में कुलदीप ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को शादी के कुछ माह बाद ही दहेज के लिए तंग करने लगे थे। दहेज की मांग को लेकर अक्सर उससे मारपीट की जाती थी। शनिवार सुबह करीब सात बजे नैंसी के ससुर राज सिंह का उनके पास फोन आया कि नैंसी ने आत्महत्या कर ली है। कुलदीप ने बताया कि जब वो बिगोवा पहुंचे तो उसकी बेटी का शव बेड पर रखा हुआ था। उसके गले में एक रस्सी का टुकड़ा तथा हाथ व पैरों पर चोटों के निशान थे। पूछताछ करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि नैंसी ने पंखे पर फंदा लगाकर अपनी जान दी है। कुलदीप ने बताया कि जिस कमरे में उसके ससुराल पक्ष के लोग फंदा लगाने की बात कह रहे है वहां बेड से महज चार फुट ऊपर ही पंखा है। परिस्थितियां देखने पर उन्हें मामला संदिग्ध लगा। जब उन्होंने अपनी बेटी के शव की जांच की तो उसके शरीर पर भी मारपीट के निशान थे। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी अपने गांव जहाजगढ़ माजरा में अन्य परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची सदर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। जहां मृतका के परिजनों के बयान पर सास-ससुर,चार नंद, पति व पति के बड़े भाई पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


शादी के चार माह बाद ही शुरू कर दी थी मारपीट
मृतका के भाई अभिषेक ने बताया कि उसकी बहन की शादी के महज चार माह ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे मारपीट शुरू कर दी थी। इसके बाद वो नैन्सी को अपने घर ले आए थे। इसके बाद पंचायती तौर पर ससुराल पक्ष के लोगों के माफी मांगने तथा भविष्य में उसे प्रताड़ित न करने की बात पर उन्होंने मामला रफा-दफा कर नैंसी को वापस ससुराल भेज दिया था। इसके बाद भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और लगातार उससे मारपीट करते रहे।अभिषेक ने बताया कि रक्षाबंधन से एक-दो दिन पूर्व ही उसकी बहन अपनी ससुराल वापस गई थी और अब इन लोगों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान और ठेकेदारी के लिए कई बार पूरी की लाखों की डिमांड
मृतका के पिता कुलदीप ने बताया कि शादी के करीब एक साल बाद नैंसी जब आठ माह की गर्भवती थी तो उसके पति ने उनसे तीन लाख रुपये की डिमांड की। उन्होंने यह डिमांड पूरी करते हुए उन्हें रुपये दे दिए। इसके महज कुछ माह बाद ही उन्होंने एक लाख रुपये की मांग फिर कर डाली। इस बार सचिन ने पंजाब में नालों के ठेके लेने व लेबर को मेहनताना देने का हवाला दिया। इसके बाद उन्होंने से रुपये भी सचिन को दे दिए। कुछ समय बाद सचिन ने दुकान के सामान के लिए फिर से तीन लाख रुपये उनसे ले लिए। उन्होंने बताया कि पंचायती तौर पर हुए समझौते में भी राज सिंह ने उनसे रुपये लेने की बात कबूली थी।


 मृतका के पिता कुलदीप के बयान दर्ज किए है। उन्होंने दहेज प्रताड़ना व हत्या के आरोप लगाए हैं। पति सचिन सहित सास-ससुर, चार नन्दों, पति के भाई सहित आठ लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर स्थिति स्पष्ट करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
एएसआई राजकुमार, जांच अधिकारी, सदर थाना
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed