{"_id":"5828bec74f1c1bf47eb3cd38","slug":"bhiwani-news-crime-illegal-liquor-one-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए ने अवैध देशी शराब सहित एक पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआईए ने अवैध देशी शराब सहित एक पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी में सीआईए ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव समसपुर में छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब बेचते काबू किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियत के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल में भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम दादरी सीआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव समसपुर निवासी एक व्यक्ति देशी शराब बेचने का अवैध कारोबार कर रहा है। सूचना पाकर सीआईए टीम ने गांव में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने गौरव उर्फ गौरू को काबू किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 25 बोतल देशी शराब भी बरामद की। जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर रविवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।