फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, husband death, tease, beat

पति की मौत के बाद करने लगे तंग, मारपीट के साथ की छेड़छाड़

Mon, 04 Jul 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, husband death, tease, beat
प्रतीकात्‍मक इमेज

विज्ञापन
भिवानी के तोशाम क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और परिवार के ही एक सदस्य पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर छह के खिलाफ मामला दर्ज किया हे।


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2009 में हुई थी। उसे एक लड़का है। करीब चार माह पूर्व उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। परिवार का एक सदस्य उस पर बुरी नजर रखने लगा और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध किया तो मारपीट की गई। मामले में महिला थाना प्रभारी नन्ही देवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके ससुर ओमप्रकाश, सास कलावती, जेठ कपिल, जेठानी, वीना, ननद शीतल, व संकेत के खिलाफ मारपीट, दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। एक सदस्य पर गलत नीयत से छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed