फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, hospital, banned, drugs, recovered

अस्पताल में मिली नशीली व प्रतिबंधित दवाईयां

Sat, 22 Oct 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, hospital, banned, drugs, recovered
दवाइयां - फोटो : Demo Pic.

विज्ञापन
भिवानी के तोशाम में बिना डिग्री, डिप्लोमा के बजीणा गांव में एक फर्जी डाक्टर मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर फर्जी अस्पताल व डाक्टर का भंडाफोड़ किया। अस्पताल से नशीली व प्रतिबंधित दवाइयां भी मिली। आरोपी मौके से फरार हो गया।


सिविल सर्जन को सूचना मिली थी कि बजीणा गांव में एक व्यक्ति बिना किसी डिग्री या डिप्लोमा के अस्पताल चला रहा है। शिकायत देने वाले ने यह भी बताया कि उक्त व्यक्ति लोगों को प्रतिबंधित और नशीली दवाइयां भी देता है। शिकायत के आधार पर सीएमओ ने इस बारे में डॉ. मनीषा और डॉ. जोगेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। इस टीम ने फार्मासिस्ट मुकेश को साथ लेकर उक्त अवैध अस्पताल पर छापा मारा। उस समय वहां क्लीनिक को चलाने वाला रिवासा निवासी ज्ञान सिंह मौजूद था। जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक में तलाशी अभियान शुरू किया तो ज्ञान सिंह वहां से फरार हो गया। वहीं विभागीय टीम ने उस अवैध क्लीनिक से कुछ नशीली गोलियों के अलावा कुछ ऐसी दवाइयों को बरामद किया है जिन पर विभाग ने प्रतिबंध लगाया हुआ है। इस बारे में डॉ. मनीषा ने बताया कि उक्त क्लीनिक को कोई बिना रजिस्ट्रेशन कराए चला रहा था। इस क्लीनिक से उनकी टीम को जो दवाइयां मिली हैं उन्हें पुलिस को सौंपकर क्लीनिक संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed