{"_id":"5765a14f4f1c1bd24d11b844","slug":"bhiwani-news-crime-gun-police-station-jat-agitation-jat-reservation-movement-one-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान थाने से लूटी बंदूक के साथ एक काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान थाने से लूटी बंदूक के साथ एक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरियाणा के भिवानी जिले के बवानीखेड़ा में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान महम थाना से लूटी डोगा बंदूक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का कहना है कि उसके भांजे ने बंदूक दी। पूछताछ में दो नाम सामने आए हैं। उनको पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाटू लोहारी के पास से सूई वासी नरेश को डोगा बंदूक के साथ काबू किया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसको बंदूक उसके भांजे ने दी जो कि फरमाणा में रहता है। जांच में सामने आया कि बंदूक महम थाने से जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान लूटी गई थी। मामले में जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह ने बताया कि यह बंदूक प्राइवेट है। आरक्षण के दौरान थाने में जमा करवाई गई थी। फरमाणा के दो युवकों के नाम सामने आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।