फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, friends, drugs, murder

दोस्तों ने नशे के चक्कर में कर दी हत्या

Fri, 30 Sep 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, friends, drugs, murder
murder
भिवानी के गांव केलंगा में युवक बिन्नू की हत्या मामले में पुलिस ने उसके बचपन से ही साथी रहे सात युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों का कहना है कि बचपन से साथ रहे और इनके कारण ही उनका लड़का नशे में पड़ा। अब नशे के चक्कर में हत्या की गई है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में दिनभर छापेमारी करती रही। कुछ संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


केलंगा गांव के खेतों में बुधवार सुबह करीब 30 वर्षीय युवक बिन्नू का शव खेत में मिला था। शरीर पर चोट के निशान थे तो पास में शराब की बोतल व लोहे की रॉड पड़ी थी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर उसके सात साथियों पर ही हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई सोमपाल ने बताया कि हत्यारे पड़ोस के ही युवक है। बचपन से ही साथ है। इन्हीं युवकों के कारण बिन्नू को शराब के नशे की लत लगी और अब इसी नशे के कारण उसके भाई की हत्या की गई है। परिजनों ने बताया कि घर से बुलाकर खेतों मे लेकर गए है और फिर हत्या की गई है। पुलिस ने  सोमपाल के बयान पर सात लोगों नवीन, विक्की, अनिल, मोनू, मंजू, बाजा, संदीप टीना के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव और उनकी रिश्तेदारी में छापेमारी भी की। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया।
विज्ञापन


मामले में एसएचओ सदर थाना नरेंद्रपाल ने बताया कि युवक बिन्नू की मौत मामले में हत्या का मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस जांच में जुटी है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed