{"_id":"57a78ebc4f1c1b27592b8ae5","slug":"bhiwani-news-crime-dirty-water-drainage-sytem-twom-brother-beat-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":" गंदे पानी की निकासी के विवाद में दो भाइयों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंदे पानी की निकासी के विवाद में दो भाइयों को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भिवानी के एक गांव में गंदे पानी की निकासी नाली की बजाए खाली प्लॉट में किए जाने पर हुए विवाद में दो भाइयों को पीटा गया। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामला बीरण गांव का है। सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन भूपेंद्र यादव ने बताया कि गली में उनके मकान के सामने ही उनका प्लॉट है। पड़ोस में ही रहने वाले एक परिवार ने अपने गंदे पानी की निकासी का ढलान इस प्लॉट की ओर कर रखा है। सारा गंदा पानी प्लॉट में भर रहा है। जब इस बारे में टोका तो उक्त लोगों ने झगड़ा शुरू कर दिया और लाठी-डंडों से हमला किया। उसके सिर में चोट आई तो उसके भाई डॉ. महावीर को भी चोट आई। मामले में तोशाम थाना से एसएचओ कुलदीप ने बताया कि घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
लाठियों से हमला कर किया घायल
गांव कुंगड़ में एक व्यक्ति पर गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल की शिकायत पर गांव की दो महिलाओं सहित छह लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस में दी शिकायत में कुंगड़ निवासी इस्लाम ने बताया कि शुक्रवार सांय करीब साढ़े नौ बजे गांव में किसी काम से जा रहा था। रास्ते में गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने मिलकर उस पर लाठी डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया और जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी भी दे गए। पुलिस ने इस्लाम की शिकायत पर कुंगड़ निवासी अनवर, फरूख, सलीम, जमीला, नुरूपा व एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दूसरी तरफ गांव औरंगनगर में भी सुरेंद्र की शिकायत पर गांव औरंगनगर निवासी बलवंत, अकाल, जसवंत, सोनू, चिंटू, गौरव, मोनू, टिंकू, बबलू पर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।