फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, delhi university, lecturer, scholar, pistol, vehicle, robbery

डीयू के लेक्चरर और पीएचडी स्कॉलर से पिस्तौल के बल पर गाड़ी सहित लूटा सामान

Wed, 12 Oct 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, delhi university, lecturer, scholar, pistol, vehicle, robbery
gun - फोटो : reuters

विज्ञापन
चरखी दादरी में मेहंद्रगढ़ चौक से निकलकर कार सवार कुछ बदमाशों ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेक्चरर और पीएचडी स्कॉलर से हथियार के बल पर लाखों के सामान लक्जरी सहित गाड़ी लूट ली। लुटेरों ने पहले दो-तीन हवाई फायर किए और फिर गाड़ी चालक को पिस्तौल की बट मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर लुटेेेरे महेंद्रगढ़ की तरफ फरार हो गए। वहीं, लूटे गए मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन मातनहेल की आई है। पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों पीड़ितों की मंगेतर पुलिस में कार्यरत है और दोनों उनसे मिलकर ही वापिस महेंद्रगढ़ की तरफ लौट रहे थे।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से महेंद्रगढ़ के गांव भाखरी निवासी विनय कौशिक डीयू में पीएचडी स्कॉलर है जबकि उसका साथी मढ़ाणा निवासी संदीप डीयू में ही लेक्चरर है। सोमवार देर रात दोनों पुलिस विभाग में कार्यरत अपनी-अपनी मंगेतरों से मिलकर चंडीगढ़ से महेंद्रगढ़ की तरफ जा रहे थे। अभी वो दादरी के लोहारू चौक से निकलकर लाकड़ा पेट्रोल पंप के समीप ही पहुंचे थे कि इसी दौरान पीछे से आई एक गाड़ी ने उनकी विटारा ब्रेजा गाड़ी को ओवरटेक किया। ओवरटेक करने के बाद उक्त गाड़ी चालक ने अपनी गाड़ी संदीप व विनय की गाड़ी के आगे अड़ा दी। दोनों कुछ समझ पाते इससे पहले ही गाड़ी से चार युवक हथियार लहराते हुए उतरे। उक्त युवकों ने उनके गाड़ी के पास आकर एक के बाद एक कर तीन हवाई फायर किए। इसी दौरान उनमें से एक युवक गाड़ी चालक विनय की तरफ आ गया जबकि बाकी तीनों संदीप की तरफ आ गए। इसी दौरान विनय के सर पर उक्त युवक ने पिस्तौल का बट मार उसे घायल कर दिया जबकि बाकी तीनों युवकों ने संदीप से हाथापाई करते हुए उसे नीचे उतार लिया। चारों युवकों ने विनय व संदीप की सोने की अंगुठियां, मोबाइल, लैपटॉप, पर्स व कागजात सहित गाड़ी छीन ली। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे महेंद्रगढ़ की तरफ ही दोनों गाड़ी लेकर फरार हो गए। इधर मामले की सूचना मिलते ही सदर पुलिस हरकत में आते हुए वारदात स्थल पर पहुंची। जहां दोनों पीड़ितों के बयान दर्ज किए गए। लूटी गई लक्जरी गाड़ी आईजी ऑफिस हिसार में बतौर कांस्टेबल तैनात विनय की मंगेतर के नाम पर थी। घायल विनय को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस को दिए बयान में दोनों ने बताया कि उनकी हाल ही में सगाई हुई है। सोमवार को वो दोनों अपनी-अपनी मंगेतरों से मिलने गए थे। विनय ने बताया कि उसकी मंगेतर हिसार आईजी ऑफिस में कार्यरत है जबकि संदीप ने बताया कि उसकी मंगेतर बतौर सब इंस्पेक्टर चंडीगढ़ में ट्रेनिंग कर रही है। दोनों ने बताया कि पहले वो हिसार गए थे और वहां विनय की मंगेतर से मिलकर चंडीगढ़ चले गए थे। वहां संदीप की मंगेतर से मिलकर वो दोनो वापस अपने-अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लुटेरों की तलाश की जा रही है।
एसआई राजबीर, जांच अधिकारी सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed