{"_id":"58810b0f4f1c1bc346efe738","slug":"bhiwani-news-college-firing-second-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज के सामने फायरिंग करने का दूसरा आरोपी भी दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज के सामने फायरिंग करने का दूसरा आरोपी भी दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी में जनता कॉलेज के सामने 15 दिसंबर को हवाई फायर करने वाले पल्सर सवार दूसरे आरोपी प्रदीप उर्फ मड्डा को भी सिटी थाना पुलिस ने बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक अवैध रिवाल्वर व दो कारतूस बरामद किए गए है। पुलिस ने वीरवार सुबह उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। दो दिन पहले ही पुलिस इस मामले के अन्य आरोपी अनिल श्यामी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, तीसरा आरोपी शीलू अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
गौरतलब है कि 15 दिसंबर को पल्सर सवार तीन युवकों ने दिनदहाड़े जनता कॉलेज के सामने एक के बाद एक तीन हवाई फायर कर दहशत फैलाई थी। पूरा माजरा जनता कॉलेज के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था। फायरिंग की सूचना पाकर मौकेपर पहुंची सीआईए व सिटी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। गत मंगलवार को सीआईए पुलिस के एसआई शमशेर सिंह ने फायरिंग के पहले आरोपी अनिल श्यामी को ढाणी फाटक के पास से अवैध हथियार व एक कारतूस सहित गिरफ्तार किया था। बुधवार देर शाम सिटी थाना प्रभारी हितेंद्र सिंह को गुप्त सूचना मिली कि फायरिंग का दूसरा आरोपी प्रदीप उर्फ मड्डा महेंद्रगढ़ चौक के समीप खड़ा है। सिटी थाना प्रभरी ने टीम सहित वहां दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर की रिवाल्वर व दो कारतूस मिले। वीरवार सुबह उसे कोर्ट में पेश कर तीसरे आरोपी शीलू के बारे में पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।