फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, bussinessman, lakh, cash, scooty, snatch, two, arrested

व्यापारी से सवा लाख की नगदी और स्कूटी छिनने वाले दो काबू

Sun, 11 Sep 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Sep 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, bussinessman, lakh, cash, scooty, snatch, two, arrested
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
भिवानी में भगत सिंह चौक के पास एक व्यापारी से सवा लाख की नगदी, स्कूटी व मोबाइल छिनने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपियों को सुराग गिरोह के ही सरगना ने दिया। जो तीन रोज पूर्व एक मामले में पकड़ा गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से करीब 25 हजार की नगदी बरामद की है।
विज्ञापन


लड़ाई-झगड़े के एक मामले में पुलिस ने तीन दिन पहले पिंजोखरा के मंदीप नामक युवक को काबू किया। उससे पूछताछ की तो उसने अनेक मामलों का खुलासा किया। जिसमें मई माह में सेक्टर वासी एक व्यापारी से लूट का मामला प्रमुख है। मंदीप ने अपने दो साथियों के भी नाम बताए। जिसके बाद सीआईए टीम ने हालुवास गेट क्षेत्र में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों ने ही मिलकर सेक्टर 13 वासी व्यापारी पतराम गर्ग से 23 मई को मारपीट कर नगदी, स्कूटी व मोबाइल छीने। करीब एक लाख 24 हजार की नगदी छीनी गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों पहले चोरी के मामलों में संलिप्त रहे है। इस गिरोह का मुखिया मंदीप पर लड़की भगाने, डकैती, चोरी के मामलों में भी नामजद है। फिलहाल मंदीप लड़ाई-झगड़े के एक मामले में जेल में है और पुलिस उसे प्रोटेक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लाएगी। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में एएसआई उग्र सैन के अलावा एएसआई सुरेश कुमार, ईएचसी दिनेश, सिपाही सोनू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed