फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, bhiwani crime, bhiwani suicide, ice salesman, financer, pressure

फाइनेंसरों के दबाव में बर्फ विक्रेता ने खुदकशी की

Sun, 19 Jun 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, bhiwani crime, bhiwani suicide, ice salesman, financer, pressure
आत्महत्या
हरियाणा के भिवानी जिले में फाइनेंसरों के दबाव बर्फ बेचने वाला दुकानदार फंदे पर लटक गया। दुकानदार का शव घर में ही पंखे से लटकता मिला। पत्नी का आरोप है कि 10 हजार रुपये 10 प्रतिशत ब्याज पर देने वाले दो फाइनेंसर उन्हें परेशान कर रहे थे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हनुमान गेट बर्फ फैक्ट्री के नजदीक रहने वाले रेहड़ी दुकानदार चांदराम(35) का शव घर में ही पंखे से लटकता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आई।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी पूनम ने बताया कि उसके पति ने करीब आठ-नौ महीने पहले लोहारु रोड पुल के पास रहने वाले लाला ठाकुर से 15 हजार रुपये 10 प्रतिशत ब्याज पर लिए थे। उसके पति ने दिनोद गांव के एक जनप्रतिनिधि से 15 सौ रुपये उधार ले रखे थे। वह 10 प्रतिशत ब्याज व एक सौ रुपये पेनाल्टी प्रतिदिन के अनुसार ले रहा था। उसका दिनोद गेट वैश्य मॉडल स्कूल के पास ऑफिस है। उक्त दोनों उसके पति को मूल व ब्याज देने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। करीब 09-10 दिन पहले उसके पति ने किसी तरह रुपयों की व्यवस्था कर 24 सौ रुपये लाला ठाकुर को भी दिए। उक्त दोनों लगातार उसके पति को धमकी दे रहे थे। उन्हीं से परेशान होकर उसके पति ने यह कदम उठाया। उसके तीन बच्चे है। वह मजदूरी करती है। महिला की शिकायत पर जैन चौक चौकी पुलिस ने दोनों फाइनेंसरों पर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे जैन चौक चौकी से इंचार्ज जगबीर सिंह व एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि रेहड़ी पर बर्फ बेचने वाले चांदराम को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर लाला ठाकुर व एक गांव के  जनप्रतिनिधि के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों की तलाश की जा 8ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल में आए दर्जन भर से अधिक मामले, अधिकतर में पीड़ित ने किया सुसाइड
03 नवंबर को दिनोद गेट क्षेत्र में फाइनेंसरों के दबाव में प्रॉपर्टी डीलर ईश्वर नागपाल ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त की। इससे पहले सात मार्च को दिनोद गांव में फाइनेंसरों के दबाव के चलते किसान ग्रामीण राजबीर ने फंदा लगाया। पिछले वर्ष ही हनुमान गेट क्षेत्र में फाइनेंसरों से परेशान एक व्यक्ति ने सुसाइड किया। दिनोद गेट चौकी क्षेत्र में एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगला ने प्रवासी महिला मजदूर ने भी फाइनेंसर पर 10 रुपये सैकड़ा ब्याज वसूलने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सिर्फ ये कुछ केस ही नहीं पिछले दो वर्ष में करीब दर्जनभर लोग फाइनेंसरों के दबाव में अपनी जान गवां चुके है। फाइनेंसरों के आतंक के चलते किसी ने अपना बेटा खोया तो किसी ने पति और किसी ने अपना भाई और पिता। जिलेभर में फाइनेंसरों का मकड़जाल बेलगाम फैला है। पुलिस अधिकारियों ने इन्हें रोकने के लिए प्लानिंग तो बनाई मगर कागजों में कुछ नहीं होने के कारण अब तक किसी फाइनेंसर पर कार्रवाई नहीं की जा सकी। हालांकि जिन लोगों ने सुसाइड किया उन मामलों में तो पुलिस ने परिजनों के बयान व सुसाइड नोटों के आधार पर मुकदमे दर्ज किए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed