फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: Five henchmen of inter-state gang involved in theft arrested

Bhiwani: चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच गुर्गे गिरफ्तार, नंगे पैर व अलग वेषभूषा में करते थे वारदात

Mon, 07 Aug 2023 08:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहल, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहल, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Aug 2023 08:50 PM IST
सार

पुलिस रिमांड में आरोपियों ने बताया कि वे एक गिरोह के तहत काम करते हैं। गिरोह के सदस्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व गुजरात के विभिन्न जिलों में घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे।

विज्ञापन
Bhiwani: Five henchmen of inter-state gang involved in theft arrested
बहल थाना पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी के थाना बहल पुलिस ने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच गुर्गों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों ने अलग-अलग गांवों के छह घरों में चोरी की वारदात कबूली है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए एक लाख रुपये की राशि बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस ने इन आरोपियों को चार अगस्त को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर बहल थाने में लाई थी। वारदात में शामिल राजू उर्फ नन्हे, सागर, राजकुमार, गुलशन व भूरा ने पुलिस रिमांड के दौरान छह घरों में चोरी किए जाने की वारदात स्वीकार की है।
विज्ञापन


सभी आरोपी लोनी थाना क्षेत्र गाजियाबाद के हैं। आरोपियों ने गांव बुसान, ओबरा, मंढोली व हसान गांव में चोरी की वारदात कबूली है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए करीब एक लाख रुपये की राशि बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठित गिरोह के तहत काम करते थे आरोपी
जांच इकाई के द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी राजू उर्फ नन्हे ने बताया कि उनका गिरोह का मुख्य सरगना लक्ष्मी उर्फ लख्मीचंद पुत्र श्रीराम, निवासी रामबिहार, बन्थपला, थाना लोनी जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश है। संगठित गिरोह के सभी सदस्य मुख्य सरगना लक्ष्मी के साथ दिल्ली नंबर की गाड़ी में अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग जिलों में जाकर घरों में लूट व डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए पहले मकान का चयन करते थे।

नंगे पैर व अलग वेषभूषा में आते थे आरोपी
गिरोह के सदस्य चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए नंगे पैर आते थे और अलग अलग स्थानों पर अलग अलग वेशभूषा में घटना को अंजाम देते थे। वे काला कच्छा, काला बुर्का, बनियान, पैंट शर्ट, टी शर्ट कपड़ों का प्रयोग करते थे। गिरोह के सदस्यों के द्वारा चोरी व डकैती की वारदात के दौरान जो आभूषण और सामान लूटा जाता था, उसको बेचकर प्राप्त रुपये को गिरोह के सदस्य आपस में बांट लिया करते थे। गिरोह के मुख्य सरगना लख्मी उर्फ लक्ष्मीचंद की राजस्थान पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान मृत्यु हो चुकी है।


पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पांच आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया था। इस दौरान आरोपियों ने बहल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छह घरों में चोरी की वारदात को कबूला है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए एक लाख रुपये बरामद किए है। रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। -सुमित कुमार, थाना प्रबंधक, बहल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed