फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: Chief Minister Flying Squad team recovered 3 quintals of 85 kg illegal firecrackers

Bhiwani: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने बरामद किए 3 क्विंटल 85 किलो अवैध पटाखे, दर्ज किया केस

Mon, 06 Nov 2023 09:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 06 Nov 2023 09:40 PM IST
सार

टीम ने तंग गली के बंद मकान में छापा मार कार्रवाई की। विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। अवैध रुप से पटाखों की खेप दिवाली पर बिक्री के लिए लाई गई थी।

विज्ञापन
Bhiwani: Chief Minister Flying Squad team recovered 3 quintals of 85 kg illegal firecrackers
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने पटाखे बरामद कर जब्त किए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग के साथ मिलकर सोमवार को भिवानी शहर के खाड़ी माेहल्ला के एक बंद मकान पर छापा मारा। संकरी गली के अंदर बंद मकान से तीन क्विंटल 85 किलो अवैध पटाखे पुलिस ने बरामद किए। पटाखों का रिहायशी इलाके में अवैध भंडारण करने पर खाड़ी मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र के खिलाफ शहर थाना पुलिस में विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम में दमकल विभाग के फायर मैन अजय कुमार के साथ राजबीर सिंह व सीआईडी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने संयुक्त रूप से खाड़ी मोहल्ला के एक बंद मकान में छापा मारा। इस दौरान टीम ने पूछताछ में धर्मेंद्र द्वारा मकान के अंदर रिहायशी इलाके में अवैध रूप से पटाखों का भारी मात्रा में भंडारण किया हुआ मिला।
विज्ञापन


आरोपी दिवाली पर पटाखों की अवैध खेप बिक्री करने के लिए लेकर आया था। जिसे एक तंग गली के बंद मकान के अंदर रखा हुआ था। जिससे किसी भी समय कोई विस्फोटक घटना हो सकती थी। टीम ने अवैध पटाखों की खेप को जब्त कर लिया। वहीं इस संबंध में लीडिंग फायर मैन अजय की शिकायत पर आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ शहर पुलिस थाना में विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिहायशी इलाके में भारी मात्रा में पटाखों की अवैध खेप बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ शहर थाना पुलिस में विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। वहीं शहरवासियों से भी अपील की जा रही है कि कहीं पर भी कोई अवैध पटाखों का भंडारण किया जा रहा है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। -अजय लीडिंग फायरमैन, जिला दमकल कार्यालय भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed