{"_id":"6435155ced6f252b090c1955","slug":"animals-packed-in-canter-in-bhiwani-due-to-police-arrested-two-persons-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: कैंटर में ठूंस-ठूंस कर भर रखे थे 53 पशु, पुलिस ने दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bhiwani: कैंटर में ठूंस-ठूंस कर भर रखे थे 53 पशु, पुलिस ने दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Tue, 11 Apr 2023 01:37 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 11 Apr 2023 01:37 PM IST
सार
भिवानी पुलिस ने ठूंस-ठूंस कर पशुओं के कैंटर को पकड़ा है। पुलिस ने वाहन में से 53 कटड़ों को बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पशु भूख व प्यास के कारण तड़प रहे थे।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी के हांसी गेट के समीप पुलिस ने ठूंस-ठूंस कर कटड़ों(पशुओं) को ले जा रहे एक कैंटर को पकड़ा। पुलिस ने वाहन में से 53 कटड़ों को बरामद किया। जोकि भूख-प्यास के कारण तड़प रहे थे। पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक व सवार दो व्यक्तियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, लापरवाही से वाहन चलाने व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने खरकं कलां निवासी दिनेश व सिरसा के सिकंदरपुर निवासी छिंद्रपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत सिविल लाइन थाना में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
कैंटर में कर कटड़ों को ले जा रहे वाहन सवार दो व्यक्ति गिरफ्तार
जिला पुलिस गश्त के दौरान आदर्श कॉलेज के समीप मौजूद थी। तभी लापरवाही से चलता हुआ वाहन दिखाई दिया जोकि हांसी गेट की तरफ से आ रहा था। पुलिस ने वाहन को रूकवाया और तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने कैंटर के अंदर ठूंस-ठूंस कर भरे गए कटड़े नजर आए। जोकि भूख व प्यास के कारण तड़प रहे थे।
विज्ञापन
हांसी गेट के समीप जब्त किया वाहन, 53 पशुओं को किया बरामद
पुलिस ने कैंटर से 53 पशुओं को छुड़वाया और वाहन चालक व वाहन सवार दो व्यक्तियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया। पुलिस को आरोपियों ने अपनी पहचान खरक कलां निवासी दिनेश व सिरसा के सिकंदरपुर निवासी छिंद्रपाल के रूप में बताई। सिविल लाइन थाना पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन