फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   accident, bike,farmer,picup,poice, bhiwani

पिकअप डाला की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Tue, 02 May 2017 01:45 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 02 May 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
पिकअप डाला गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। गांव गोपी वासी किसान करीब 40 वर्षीय रणवीर सिंह अपनी बाइक से जेवली से अपने घर लौट रहा था। जब वह जेवली बाढड़ा के बीच पहुंचा तो एक पिकअप गाड़ी ने टक्कर मारी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। रणवीर के साथ बाइक पर एक अन्य भी सवार था, जो घायल हुआ।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया और फिर सामान्य अस्पताल पहुंच परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। खासी संख्या में ग्रामीण भी अस्पताल पहुंचे। मृतक के भाई मुख्त्यार के बयान पर पुलिस ने पिकअप डाला चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया। मामले में एसएचओ बाढड़ा सूरजभान ने बताया कि पिकअप गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed