फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सामान्य अस्पताल में महिला का मोबाइल चोरी

सामान्य अस्पताल में महिला का मोबाइल चोरी

Thu, 31 Jan 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में महिला का मोबाइल चोरी
एनसीसी कार्यालय में एनसीसी ऑफिसर और चालक में हुई हाथापाई
विज्ञापन

भिवानी। बुधवार सुबह करीबन 11 बजे एनसीसी कार्यालय के अंदर चालक और एक अधिकारी में झगड़ा हो गया। बात हाथापाई तक पहुंच गई। झगड़े के बाद चालक अस्पताल में भर्ती हुआ और अधिकारी पर मारपीट और जातिसूचक शब्ह कहने के आरोप लगाए।

बिचला बाजार वासी घायल प्रहलाद ने बताया कि वह एनसीसी कार्यालय में बतौर गाड़ी चालक तैनात हैं, जबकि उसके कार्यालय में कार्यरत एक अधिकारी ने बुधवार सुबह उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसके साथ हाथापाई करते हुए उसे चोटें पहुंचाई। उसका आरोप है कि अधिकारी ने उसे जातिसूचक शब्द कहे। प्रहलाद ने बताया कि मंगलवार सुबह वह 9 बजे गाड़ी लेकर गया था, देर शाम साढ़े 8 बजे लौटा था, आज सुबह बीएसएम ने उसे फिर से गाड़ी लेकर जाने के आदेश दिए। उसने कहा कि वह बीती शाम देर से आया था। इसलिए दूसरे चालक को भेज दे। इसी बात को लेकर अधिकारी ने तैश में आकर उसके साथ मारपीट की और उसे भला बुरा कहा। बीटीएम पुलिस चौकी इंचार्ज बीर सिंह ने बताया कि घायल प्रहलाद के बयान लेने के लिए पुलिस अस्पताल गई थी, मगर प्रहलाद ने ये मामला कार्यालय का होने की वजह से बयान नहीं दिया और वीरवार 12 बजे तक का समय मांगा है। इस दौरान अगर कर्मचारियों का आपसी समझौता हो जाता है तो ठीक, नहीं तो बयान के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed