फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   चार नामी बदमाश सीआइए पुलिस को देखकर गांव धनाना में फोरचून गाड़ी छोड़ कर फरार

चार नामी बदमाश सीआइए पुलिस को देखकर गांव धनाना में फोरचून गाड़ी छोड़ कर फरार

Fri, 13 Apr 2018 12:25 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
चार नामी बदमाश सीआइए पुलिस को देखकर गांव धनाना में फोरचून गाड़ी छोड़ कर फरार
चार नामी बदमाश गांव धनाना में फॉर्च्यूनर छोड़कर हुए फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
सीआईए टीम ने वीरवार को सिवानी क्षेत्र में सक्रिय वांछित बदमाशों का करीब 15 किलोमीटर तक पीछा किया। सीआईए पुलिस से बचने के लिए बदमाश अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी गांव धनाना के बीच ले गए और गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की फॉर्च्यूनर गाड़ी को कब्जे में लेकर गाड़ी के अंदर से दो डोगा बंदूक-12 बोर व 21 कारतूस बरामद किए। पुलिस द्वारा गाड़ी में सवार चारों बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है।

सीआईए पुलिस टीम को वीरवार दोपहर को सूचना मिली की भिवानी-जींद मार्ग पर सिवानी क्षेत्र के कुछ बदमाश वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही सीआईए इंचार्ज रवींद्र, हेडकांस्टेबल विनेाद की टीम ने वहां छापा मारा। सीआईए पुलिस की गाड़ी को आते देखकर बदमाशों ने गाड़ी को धनाना गांव के अंदर घुसा दिया। गाड़ी निकालने के लिए रास्ता नजर न आने पर बदमाश गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर दो डोगा बंदूक-12 बोर, 21 कारतूस बरामद किए। ये हथियार पुलिस ने गाड़ी के शीशे तोड़कर निकाले गए। पुलिस का कहना है कि गाड़ी में गांव बिधवानवास निवासी जयकुमार उर्फ बहादुर व उसका साथी सुनील उर्फ कालू सहित चार बदमाश सवार थे। ये दोनों बदमाश सिवानी में सक्रिय हैं। दोनों पर ही लूट, डकैती, मारपीट व हत्या के प्रयास के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। बदमाशों द्वारा सदर थाना क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश थी, लेकिन पुलिस ने इसे विफल कर दिया। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed