{"_id":"5a1db7cf4f1c1b9e678be94e","slug":"91511897039-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ विषेश अभियान चलाएगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ विषेश अभियान चलाएगी पुलिस
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगी पुलिस
भिवानी। अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाए जाने की योजना बनाई है। अवैध शराब बेचने वालों की जानकारी देने के लिए पुलिस ने बाकायदा वाट्सएप नंबर (88140-11401) जारी किया है।
इस विशेष अभियान की घोषणा पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने मंगलवार को जिले के सभी अधिकारियों एवं थाना प्रबंधकों की बैठक में की। भौरिया ने पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी क्षेत्र में अवैध शराब नहीं बिकनी चाहिए। अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाए। आमजन से अपील की कि अगर कोई व्यक्ति इस प्रकार के अपराध करता है तो इसकी 88140-11401 पर दे सकते हैं और बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में जितने भी मुकदमे लंबित हैं, उनको तुरंत निपटारा किया जाए। चोरी के मुकदमे में जल्दी से जल्दी बरामदगी और पासपोर्ट वेरिफिकेशन का निपटारा भी तुरंत करने के निर्देश दिए। सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएसपी जगत सिंह, विजय देशवाल, सज्जय कुमार, सभी प्रबन्धक थाना वा चौकी इन्चार्ज वा अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।