फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   दुकानदार से मांगी चौथ, मामला दर्ज

दुकानदार से मांगी चौथ, मामला दर्ज

Wed, 11 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार से मांगी चौथ, मामला दर्ज
लोहारू। क्षेत्र के ढिगावा मंडी कस्बे में रेडिमेड गारमेंट की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार से ढिगावा में ही होटल चलाने वाले एक युवक द्वारा फिरौती मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित दुकानदार द्वारा लोहारू थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार रवि मित्तल ने बताया कि बीते रविवार को ढिगावा मंडी कस्बे में होटल चलाने वाले एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और उससे प्रति माह 50 हजार रुपये देते रहने की बात कही और और यह भी कहा कि रुपये नहीं देने पर परिणाम गंभीर होंगे।
विज्ञापन

रवि ने बताया कि उसने पैसे मांगने वाले व्यक्ति की बात को गंभीरता ने नहीं लिया जिसके चलते सोमवार सुबह को वह व्यक्ति एक बार फिर से उसकी दुकान पर आया परंतु उस समय वह दुकान पर नही था उसका नौकर दुकान पर था। रवि ने बताया कि बाद में उक्त व्यक्ति ने उससे फोन पर बात की और कहने लगा कि मैने जो तुमको कहा था उसके बारे में क्या सोचा, पैसे देगा या नही। रवि द्वारा उक्त व्यक्ति को रूपये नही देने उक्त व्यक्ति परिणाम भुगतने की धमकी दी। रवि ने बताया कि मामले की संगीनता को समझते हुए उसने सारी बात अपने परिजनों एवं लोहारू थाने में बताई और थाने में मामला भी दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि ढिग़ावा के दुकानदार रवि की शिकायत पर लोहारू थाने में कुड़ल गांव के प्रदीप उर्फ कोकी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नही हुई तथा जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed