{"_id":"5ccc8a8ebdec2207114beb2d","slug":"81556908686-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे का नया गेट गिरा, बच्ची की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लोहे का नया गेट गिरा, बच्ची की मौत, लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। बवानीखेड़ा के वार्ड चार में वाल्मीकि धर्मशाला पर खांचा कमजोर होने से बना लोहे का नया गेट वीरवार शाम करीब साढ़े छह बजे गिर गया। जिससे वहां खेल रही दूसरी कक्षा की छह वर्षीय बच्ची की दबने से मौत हो गई। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक मार्ग जाम कर रोष जताया। जिसके बाद नपा सचिव राजेश महता पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर बवानीखेड़ा नगर पालिका और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हादसा वीरवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। बवानीखेड़ा के वार्ड चार की वाल्मीकि धर्मशाला में आसपास के बच्चे खेल रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार करीब 10-12 बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान धर्मशाला के लोहे के मुख्य गेट का एक पल्ला गिर गया। जिससे वहां खेल रही ग्रामीण संजय की छह वर्षीय बेटी राखी उसके नीचे दब गई। गेट गिरा तो वहां मौजूद ग्रामीणों ने गेट हटाया और बच्ची को उपचार के लिए बवानीखेड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी गंभीर हालत के चलते भिवानी इमरजेंसी रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी लेकर परिजन पहुंचे तो चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि नगर पालिका और ठेकेदार की मरम्मत कार्य में बरती गई लापरवाही के कारण उसकी बेटी की मौत हुई है।
पोस्टमार्टम कराकर गांव गए और फिर वार्ड वासियों ने लगाया जाम
दोपहर करीब दो बजे के बाद परिजन बच्ची का पोस्टमार्टम करा गांव पहुंचे। यहां घटना से पहले ही वार्ड वासी खफा थे। बच्ची का शव देख गुस्से में अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर थाना प्रभारी सुनील मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया मगर ग्रामीण नहीं माने। जिसके बाद नगर पालिका सचिव राजेश महता वहां पहुंचे। उन्होंने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। वार्ड वासियों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता व माता पिता में से एक को डीसी रेट पर नौकरी देने की मांग की और नपा सचिव को मांग पत्र सौंपा। इसके बाद नगर पालिका कार्यालय में तहसीलदार औमप्रकाश मांझू, नपा सचिव राजेश महता, नपा चेयरपर्सन प्रतिनिधि हरजीत ओड, पार्षद प्रतिनिधित जगन्नाथ महता, रामगोपाल सैनी, हिम्मत सिंह, रमेश, एडवोकेट राजेश सिंधू आदि ने बैठक की।
विज्ञापन
खांचा था कमजोर, पहले भी चेताया था
धर्मशाला का पिछले दिनों मरम्मत कार्य किया गया है। मरम्मत कार्य में काफी लापरवाही बरती गई है। इस बारे में चेताया भी गया था। इस बारे में लोगों ने ठेकेदार और नगर पालिका को भी बताया था मगर कोई ध्यान नहीं दिया गया। बताया कि दीवार में गेट के लिए बनाया खांचा कमजोर था। यहां मजबूत बड़ी कील लगाई जाती है। मगर यहां वेल्डिंग कर दिया गया। वेल्डिंग का भी हलका टांका लगाया गया था। इसके अलावा कील की जगह सरिया फंसाया गया।
लोहे के गेट के नीचे दबने से बच्ची की मौत हुई है। उसके पिता ने निर्माण में लापरवाही के आरोप लगाए है। जिसके आधार पर बवानीखेड़ा नगर पालिका और ठेकेदार पर 304ए का केस दर्ज किया गया है। जांच की जाएगी।
सुरेश कुमार, जांच अधिकारी, बवानीखेड़ा थाना