फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   इंश्योरेंस कंपनी एजेंट ने मृत व्यक्ति का बीमा करा राशि हड़पने का किया प्रयास

इंश्योरेंस कंपनी एजेंट ने मृत व्यक्ति का बीमा करा राशि हड़पने का किया प्रयास

Sun, 17 Mar 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
इंश्योरेंस कंपनी एजेंट ने मृत व्यक्ति का बीमा करा राशि हड़पने का किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। एक इंश्योरेंस कंपनी में एजेंट के तौर पर काम करने वाले व्यक्ति ने मृत व्यक्ति का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पहले बीमा कराया और फिर उसकी मृत्यु का फर्जी प्रमाण पत्र देकर खुद ही नॉमिनी बन बीमित राशि हड़पने का प्रयास किया। लोहारू पुलिस ने इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर एजेंट सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

टाटा लाइफ इंश्योरेंस से शिकायतकर्ता हरसिमरन ने बताया कि उसकी कंपनी में मंढोली कलां निवासी संजय कुमार अभिकर्ता के तौर पर काम कर रहा है। एजेंट संजय कुमार ने गांव ढिगावा मंडी निवासी उदमीराम के नाम से 29 सितंबर 2016 बीमा कराने का आवेदन किया था। इस आवेदन पर उदमीराम के हस्ताक्षर भी थे। कंपनी ने 30 सितंबर 2016 को पांच लाख 17 हजार रुपये का जीवन बीमा जारी कर दिया। उदमीराम के नाम बीमा लेते समय जगमाल सिंह ने नॉमिनी घोषित किया था। इसके बाद कंपनी को सूचना मिली कि 27 सितंबर को जब कंपनी ने जीवन बीमा जारी किया, उस दिन उदमीराम जीवित ही नहीं था, क्योंकि उदमीराम की मौत तो 22 अप्रैल 2016 को ही झुंझुनू राजस्थान में हो गई थी। जिसका मृत्यु प्रमाण पत्र भी कंपनी ने अपने स्तर पर निकाल लिया है। इसी तरह बीमित राशि का अनुचित लाभ उठाने की साजिश रचने वालों ने उदमीराम का एमसी बीरण भिवानी से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र 3 जून 2017 को जारी करवाया। शिकायतकर्ता अधिकारी ने बताया कि बीमा लेते समय कंपनी में 58763 रुपये का प्रीमियम भरा गया था। जिसका एसबीआई नकीपुर ढिगावा शाखा से भुगतान किया गया। इस खाते को भी फर्जी दस्तावेजों से खुलवाए जाने का शक जाहिर किया है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जगमाल सिंह ने ओरिएंटल बैंक से भी इसी तरीके से जाली दस्तावेजों के आधार पर उदमीराम के नाम से जीवन बीमा कराया था। इस मामले में लोहारू पुलिस थाने में धोखाधड़ी का केस 11 मार्च 2018 को दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने कहा कि बीमाकर्ता संजय, जगमाल व अन्य लोगों ने सोची समझी साजिश के तहत फर्जी तरीके से मृत व्यक्ति का बीमा कराकर जाली दस्तावेजों के जरिये बीमित राशि को हड़पने का प्रयास किया है। इस मामले की शिकायत लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों ने जिला पुलिस कप्तान को दी। एसपी के निर्देश पर अब इस मामले में लोहारू पुलिस थाने में एजेंट सहित बीमित राशि का अनुचित लाभ उठाने वाले सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed