{"_id":"5c7c2b26bdec22737d20e03f","slug":"81551641382-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी का आरोपी पकड़ा, बाइक हुई बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। जिला सामान्य अस्पताल परिसर में अपनी पत्नी को दवा दिलाने आए एक व्यक्ति की बाइक चोरी करने के मामले में पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे चोरी हुई बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में विद्यानगर कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया था कि गत 15 फरवरी की सुबह साढ़े 10 बजे अपनी पत्नी शकुंतला को दवाई दिलाने के लिए जिला सामान्य अस्पताल की ओपीडी में आया था। उसने अपनी बाइक ओपीडी के बाहर खड़ी की थी। मगर जब वह पत्नी को दवा दिलाने के बाद ओपीडी से वापस बाहर आया तो उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी। इसकी शिकायत उसने दिनोद गेट पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल करते हुए हालुवास गेट निवासी मोनू उर्फ सीटू को गिरफ्तार किया, जिसने वाहन चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही के आधार पर उससे चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।