फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सरकारी राशि का गबन करने के मामले में तत्कालीन डाकपाल पर दर्ज हुआ केस दर्ज

सरकारी राशि का गबन करने के मामले में तत्कालीन डाकपाल पर दर्ज हुआ केस दर्ज

Tue, 12 Feb 2019 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
सरकारी राशि का गबन करने के मामले में तत्कालीन डाकपाल पर दर्ज हुआ केस दर्ज
सरकारी राशि के गबन के आरोप में डाकपाल केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। डाक विभाग में सरकारी राशि के गबन के मामले में सदर पुलिस ने डाक विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर तत्कालीन डाकपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। विभागीय जांच के दौरान सरकारी राशि का गबन कर उसका निजी हितों के लिए इस्तेमाल का दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की गई। फिर कर्मचारी ने गबन की राशि को किस्तों में सरकारी खाते में जमा करा दिया था। अब इस मामले में डाक विभाग के अधिकारियों ने डाकपाल पर केस दर्ज कराने का पत्र जारी किया, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।

डाक विभाग के निरीक्षक की शिकायत में बताया कि भूपेंद्र ने अजीतपुर शाखा में डाकपाल रहते हुए 3 जनवरी 2015 से 1 अक्तूबर 2016 तक 74,943 रुपये की राशि का दुरुपयोग किया। भूपेंद्र ने 30 सितंबर 2016 को शाखा का दैनिक कार्य समाप्त करने के बाद उक्त नकदी को नियमानुसार लेखा कार्यालय में जमा ना कराकर निजी हितों के लिए इस्तेमाल किया। इस मामले की जांच के दौरान उन पर 74,943 राशि का गबन साबित हुआ। इसके बाद उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की गई और पुलिस में भी शिकायत दी गई थी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी दौरान भूपेंद्र ने गबन की राशि को किस्तों में जमा भी करा दिया। उसने पहली किस्त 50 हजार रुपये एक अक्तूबर 2016 को जमा करा दी जबकि दूसरी किस्त 12 हजार व तीसरी किस्त 12943 रुपये की जमा करा दी। इसी मामले में डाक विभाग के निरीक्षक जितेंद्र कुमार की शिकायत पर सदर पुलिस ने भूपेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed