फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   हत्या, लूट व डकैती गिरोह का एक आरोपी को सीआईए ने किया काबू

हत्या, लूट व डकैती गिरोह का एक आरोपी को सीआईए ने किया काबू

Wed, 04 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
हत्या, लूट व डकैती गिरोह का एक आरोपी को सीआईए ने किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। राजस्थान में हत्या व भिवानी में लूट व डकैती की वारदात में वांछित आरोपी खुद को बचाने के लिए पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। आरोपी का कोई आपराधिक रिकार्ड तो नहीं है मगर आरोपी के दर्जनभर आपराधिक वारदातों में शामिल होने का खुलासा हुआ है। उसने दर्जनभर वारदातों में अपनी संलिप्तता की बात कबूल की है। आरोपी एक आपराधिक गैंग का सदस्य है, जिसमें 10 के करीब सदस्य हैं। पुलिस ने गैंग के सदस्य कादमा वासी नितेश को गिरफ्तारी किया है। आरोपी राजस्थान के पिलानी क्षेत्र में हत्या की वारदात व लोहारू क्षेत्र में दो लूट की वारदात में शामिल रहा है। सीआईए ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।
सीआईए में मंगलवार को डीएसपी विरेंद्र सिंह श्योराण ने हत्या, लूट की वारदत का खुलासा करते हुए बताया कि लोहारू थाना क्षेत्र में गिगनाऊ निवासी जगबीर से बदमाशों ने लाख रुपये की लूट व सूरजगढ़ रोड पर पेट्रोल पम्प से 40 हजार रुपये की लूट मामले में एसपी गंगाराम पूनिया ने जांच सीआईए को सौंपी हुई थी। सीआईए ने कार्रवाई करते हुए शामिल रहे आरोपी कादमा निवासी नितेश उर्फ चिन्ना को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में पिलानी थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप कारिंदे की हत्या करने व लोहारू क्षेत्र में लूट की दोनों वारदातों का खुलासा किया है। पूछताछ में आरोपी से जिले में दर्जनभर अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने अपने साथियों के नाम भी बताए हैं जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन

हिसार पीजी में रहकर कर रहा था नितेश हरियाणा पुलिस की तैयारी
कादमा निवासी नितेश उर्फ चिन्ना 12वीं के बाद हरियाणा पुलिस की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए वह हिसार में रह रहा था। उसने एक स्विफ्ट कार ले रखी थी। शौक पूरे करने के लिए उसने दोस्तों के साथ लूट व डकैती की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था तो सोचा कि पुलिस में भर्ती होकर वह बच जाएगा। लेकिन पुलिस ने आरोपी को हिसार से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास नाई मर्डर केस पिलानी पुलिस के लिए बना था सिरदर्द
राजस्थान के पिलानी क्षेत्र में पिलानी से चिड़ावा रोड पर स्थित हैप्पी फिलिंग स्टेशन पर 8 मार्च की रात को पेट्रोल पंप कारिंदे विकास नाई की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए थे। मामला काफी हाईलाइट हुआ था। पिलानी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मदनलाल ने बताया कि पुलिस को काफी समय से आरोपियों की तलाश थी। भिवानी सीआईए द्वारा गिरफ्तार आरोपी ने विकास हत्या की बात कबूली है। रिमांड पूरा होने के बाद वे नितेश को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed