फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सड़क पार कर रहे भाजपा नेता ओमप्रकाश मान को ट्रक ने कुचला

सड़क पार कर रहे भाजपा नेता ओमप्रकाश मान को ट्रक ने कुचला

Wed, 24 Jan 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सड़क पार कर रहे भाजपा नेता ओमप्रकाश मान को ट्रक ने कुचला
सड़क पार कर रहे भाजपा नेता ओमप्रकाश मान को ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन

भिवानी। शहर के महम रोड स्थित नई बस्ती के पास मंगलवार रात आठ बजे ट्रक चालक ने भाजपा किसान प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश मान को कुचल कर फरार हो गया। हादसे में मान की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब भाजपा नेता अपने बीमार दोस्त का हालचाल जानने के बाद रोड क्रास कर रहे थे। सिविल लाइन पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। भाजपा नेता को सामान्य अस्पताल लाया गया। भाजपा नेता की मौत को लेकर सामान्य अस्पताल में लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
बजरंग बली कालोनी निवासी ओमप्रकाश मान के छोटे भाई पार्षद ईश्वर मान ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे उसके बड़े भाई ओमप्रकाश मान सड़क के किनारे कार खड़ी कर महम रोड नई बस्ती निवासी ईश्वर दत्त शर्मा का हालचाल पूछने के लिए गए थे। वह अपने बीमार दोस्त का हालचाल जानने के बाद सड़क के दूसरी तरफ खड़ी कार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान महम की तरफ से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें कुचल डाला। ओमप्रकाश मान ने ट्रक से बचने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं बच पाए। ट्रक चालक मौके से तुरंत रोहतक की तरफ फरार हो गया।
विज्ञापन

एक ऑटो चालक ने ट्रक का पीछा कर रुकवने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी अजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मान को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही भाजपा नेता की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना लगते ही उसका परिवार व शहर के गणमान्य व्यक्तियों का सामान्य अस्पताल में जमावड़ा लग गया। राज्य पशु धन बोर्ड के चेयरमैन ऋषिराम शर्मा, भाजपा नेता ताराचंद अग्रवाल, कांग्रेस नेता देवराज तोशामिया, पूर्व चेयरमैन विजय पंचगांवा, छात्र नेता सम्पूर्ण सिंह सहित अनेक लोग वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
भाजपा नेता के भाई ईश्वर मान के बयान पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा ट्रक चालक को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। शव का बुधवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
- अजीत सिंह, एसएचओ सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed