फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बड़ेसरा विवाद: गमगीन माहौल में हुआ बलजीत के शव का अंतिम संस्कार

बड़ेसरा विवाद: गमगीन माहौल में हुआ बलजीत के शव का अंतिम संस्कार

Thu, 13 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बड़ेसरा विवाद: गमगीन माहौल में हुआ बलजीत के शव का अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
बड़ेसरा में हुए खूनी संघर्ष के चार दिन बाद बुधवार को गमगीन माहौल में मृतक बलजीत के शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने कर दिया। गांव में इस दौरान जबरदस्त तनाव रहा। इसे देखते हुए क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की।
बता दें कि शनिवार को गांव बड़ेसरा में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया था। इस हमले में करीब 55 वर्षीय बलजीत सिंह की मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य घायल हो गए थे। घायलों को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनका उपचार चल रहा है। इनमें से दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक परिजन धरने पर बैठ गए थे। मंगलवार देर शाम पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया के आश्वासन पर परिजन माने और शव उठाने की बात कही।
विज्ञापन

इसी के तहत बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे परिजन मृतक बलवंत का शव लेकर गांव पहुंचे और सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में खासी संख्या में ग्रामीण व रिश्तेदार शामिल रहे। गांव में अभी भी तनाव बना हुआ और करीब 30 से 40 पुलिस कर्मी गांव में तैनात है। मृतक बलजीत सिंह के लड़के विकास और भाई शिलकराम को सुरक्षा के तौर पर गनमैन दिए गए है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी भी की। मामले में डीएसपी विजय देशवाल ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed