फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ससुराल से मायके लिए निकली थी महिला, न मायके पहुंचे और न ही वापस ससुराल

ससुराल से मायके लिए निकली थी महिला, न मायके पहुंचे और न ही वापस ससुराल

Sat, 08 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
ससुराल से मायके लिए निकली थी महिला, न मायके पहुंचे और न ही वापस ससुराल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
पांच जुलाई को भानक से भिवानी आ रही महिला रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। शुक्रवार सुबह महिला का शव लोहानी पंप हाउस के पास जूई नहर में मिला। पुलिस ने मृतका के पति के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।

लोहानी गांव के पंप हाउस के पास जूई माइनर में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और आसपास महिला के बारे में पता किया। इस दौरान मृतका की पहचान भानगढ़ निवासी करीब 40 वर्षीय पूनम के रूप में हुई। सूचना पर मृतका के ससुराल पक्ष के लोग भानगढ़ गांव से अस्पताल पहुंचे। भिवानी से मायके के लोग भी आ गए। मृतका के पति विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि पूनम पांच जुलाई को शाम छह बजे गांव से से भिवानी के लिए निकली थी, मगर वह भिवानी नहीं पहुंची। इसके बाद उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि पूनम का शव नहर में मिला है। उनके तीन बच्चे हैं। मामले में जूई चौकी से एएसआई लालजीत सिंह ने बताया कि नहर में डूबने से महिला की मौत हुई है। परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed