फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पहले नींद की गोली खिलाई, नशे का इंजेक्शन दिया और फिर सिर में हथौड़ा मारकर की हत्या

पहले नींद की गोली खिलाई, नशे का इंजेक्शन दिया और फिर सिर में हथौड़ा मारकर की हत्या

Thu, 21 Feb 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
पहले नींद की गोली खिलाई, नशे का इंजेक्शन दिया और फिर सिर में हथौड़ा मारकर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। पहले नींद की गोली खिलाई। नशे का इंजेक्शन लगाया और फिर सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या की गई। इसके बाद शव को बोरे में डाला और फिर बिस्तर में लपेटकर 40 फीट गहरी कुईं में फेंक दिया। यह साजिश रची लेघा भानान वासी जमींदार राममेहर की हत्या करने के लिए उसकी पत्नी और भांजे ने। मृतक की पत्नी नवीन देवी ने अपने भांजे मंदीप मुन्ना के साथ मिलकर 29 दिसंबर की रात को ही हत्या कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने 12 घंटे की खुदाई कर 40 गहराई से शव को बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों के बोर्ड ने शव की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा जा सकता है। वहीं पुलिस ने आरोपी भांजे मंदीप को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले 50 दिन से लापता राममेहर की हत्या कर 40 फीट गहरी कुईं में शव फेंकने का खुलासा मंगलवार को हुआ था। राममेहर की हत्या उसकी पत्नी नवीन देवी और भांजे मंदीप मुन्ना ने अवैध संबंधों के कारण मिलकर की थी। मंदीप के खुलासे के बाद तोशाम थाना पुलिस ने डीएसपी कुलदीप बेनीवाल के नेतृत्व में लेघा भानान गांव में कुईं के पास करीब छह घंटे में 30 फीट तक खुदाई करवाई। मगर शव नहीं मिला।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आठ बजे फिर से खुदाई शुरू की गई। छह घंटे यानी दोपहर दो बजे तक खुदाई करने के बाद पुलिस को कामयाबी मिली और बिस्तरों में लिपटा राममेहर का शव बरामद हुआ। जो पूरी तरह मिट्टी की कीचड़ में सना हुआ था। पुलिस और विशेषज्ञों की टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शाम करीब चार बजे भिवानी सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने शव की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदीप ने बताई सारी हत्याकांड की कहानी
तोशाम थाना पुलिस ने आरोपी मंदीप को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। जिसके बाद मंदीप ने पूछताछ में सारी कहानी बताई। मंदीप ने बताया कि पहले उन्होंने मामा राममेहर को नींद की गोली दी। फिर उसके बाद नशे का इंजेक्शन दिया। जब मामा बेसुद हो गया तो सिर में हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। शव को एक बोरे में डाला। उसके बाद गुदड़े (बिस्तर) लपेट दिए। शव को 40 फीट गहरी कुईं में फेंक दिया। खेत में कुएं में बोर करवाया था। इसलिए पाइप डालने के बाद उसे मिट्टी से पाटना जरूरी था। अगले दिन मजदूर बुलाकर करीब 10 फीट तक कुईं को मिट्टी से पाट दिया।
हत्या के 33 दिन बाद दर्ज करवाया गुमशुदगी का केस
गांव लेघा भानान वासी जमींदार करीब 31 वर्षीय राममेहर करीब 50 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। एक फरवरी को उसकी पत्नी नवीन देवी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका पति राममेहर 30 दिसंबर 2018 को भिवानी कोर्ट में कोई काम है ऐसा कहकर सुबह 10 बजे घर से गया था लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। पुलिस ने शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया।

मृतक की बहन ने खोला राज
12 फरवरी को मृतक राममेहर की बहन सुमित्रा देवी थाने पहुंची और आरोप लगाया कि उसके भाई राममेहर की पत्नी और उसके बेटे मंदीप ने मिलकर हत्या कर दी है और शव को खुर्दबुर्द कर दिया है। जिस पर पुलिस सख्ते में आई। इसके बाद आरोपी भांजे झांवरी वासी करीब 22 वर्षीय मंदीप को शामिल तफ्तीश किया। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से मंदीप से पूछताछ की तो खुलासा हुआ।

40 फीट की खुदाई के बाद मृतक राममेहर का शव बरामद कर लिया है। उसके भांजे और उसकी पत्नी ने मिलकर उसकी हत्या की थी। आरोपी भांजे को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।

कुलदीप सिंह, डीएसपी

आरोपियों ने पहले राममेहर को नशे की दवा दी, फिर नशे का इंजेक्शन दिया। इसके बाद हथौड़ा सिर में मारकर हत्या कर दी। चिकित्सकों का बोर्ड शव की जांच कर रहा है। आरोपी नवीन देवी अभी गिरफ्तार नहीं हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर अजीत सिंह, एसएचओ, तोशाम थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed