फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ऑल्टो कार व ब्रेजा की टक्कर, चार की मौत, तीन गंभीर

ऑल्टो कार व ब्रेजा की टक्कर, चार की मौत, तीन गंभीर

Sun, 03 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
ऑल्टो कार व ब्रेजा की टक्कर, चार की मौत, तीन गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तोशाम।
ईश्रवाल-सिवानी मार्ग पर शनिवार शाम को ऑल्टो व ब्रेजा कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। घायलों का हिसार के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। दर्दनाक हादसे में मरने वालों में ईश्रवाल निवासी दो चचेरे भाई-बहन व गांव धानौठी निवासी दादा-पोता शामिल हैं। घायलों को पहले सिवानी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें हिसार रेफर किया गया।
हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे ईश्रवाल-सिवानी मार्ग पर हुआ। ऑल्टो कार सिवानी से ईश्रवाल व ब्रेजा कार ईश्रवाल से सिवानी की ओर जा रही थी। देवावास गांव के समीप दोनों गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें ऑल्टो कार के परख्च्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद घायलों को सिवानी के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया जिसके बाद स्थिति को देखते हुए घायलों को हिसार रेफर कर दिया गया। घायलों में चार ने दम तोड़ दिया जिनमें ईश्रवाल निवासी करीबन सोमबीर (25) व उसकी चचेरी बहन मुकेश (20), राजस्थान के गांव धानौठी निवासी अभयराम (74) व उनका पोता आशीष (14) शामिल हैं।
विज्ञापन

हादसे में सोमबीर की पत्नी तस्वीर, डिंपल व मृतका मुकेश का भाई सुरेंद्र घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद तोशाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं गांव ईश्रवाल से भी काफी ग्रामीण हिसार पहुंचे। इस संबंध में थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने चार की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल हैं। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed