{"_id":"5b37d5bb4f1c1b254d8b94e9","slug":"61530385851-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी नकदी व गहने भी उठा ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी नकदी व गहने भी उठा ले गए
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूृरो
भिवानी। पीपली वाली जोड़ी लाइन पार रहने वाले मां-बेटे के साथ कुछ युवकों ने पहले तो मारपीट की फिर उसके मकान में आग लगा दी। आग लगाने के बाद आरोपी मकान से नकदी व कुछ गहने भी उठा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीपली वाली जोहड़ी लाइन पार निवासी उषा देवी ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका लड़का मोनू अपने घर पर थे। शाम को उनका पड़ोसी कृष्ण अपने भाई पंकज के साथ झगड़ा कर रहा था। उसी समय उसका बेटा घर के बाहर खड़ा था। उसके बाद कृष्ण, पंकज, टींकू व चीकू ने उसके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब वह अपने बेटे को छुड़ाने लगी तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद आरोपियों ने उसके घर में आग लगा दी। आरोपी उसके घर से गैस सिलेंडर, 10 हजार रुपये व चांदी की पाजेब उठाकर ले गए। उसने घटना की जानकारी पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पीड़िता ने बताया कि आग से उनका बेड, टीवी, कूलर, वाशिंग मशीन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।