फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   रोहतक रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास हुआ हादसा, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

रोहतक रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास हुआ हादसा, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 08 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
रोहतक रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास हुआ हादसा, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
रोहतक रोड पर वीरवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। हादसा वीरवार रात करीब 10 बजे हुआ। बैंक कॉलोनी निवासी करीब 55 वर्षीय सूरजभान अपनी स्कूटी से रोहतक गेट से अपने घर बैंक कॉलोनी जा रहा था। उसने राधा स्वामी सत्संग भवन पार किया तो अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मारी। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उन्हें चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर सब्जीमंडी चौकी पुलिस और परिजन अस्पताल पहुुंच गए। मृतक के लड़के देवेंद्र ने बताया कि उसके पिता रोहतक गेट से घर आ रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। वे सब्जी मंडी में काम करते थे। वे तीन बहन-भाई हैं। मामले में सब्जीमंडी चौकी के इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मारी है। परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed