फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   महिला कर्मी से मारपीट करने पर कंप्यूटर ऑपरेटर पर केस

महिला कर्मी से मारपीट करने पर कंप्यूटर ऑपरेटर पर केस

Sat, 04 May 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
महिला कर्मी से मारपीट करने पर कंप्यूटर ऑपरेटर पर केस
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में एक महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता करने व मारपीट मामले में सिविल लाइन पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं मामले की जांच डीएसपी हेडक्वाटर को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में तैनात 42 वर्षीय महिला कर्मचारी आरोप लगाया कि गत 2 मई को शिक्षा बोर्ड परिसर में सीनियर सेकेंडरी ब्रांच में तैनात एक डॉटा एंट्री ऑपरेटर ने उसके साथ बदसलूकी की। महिला कर्मचारी का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ हाथापाई करते हुए उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी कर्मचारी ने महिला कर्मचारी को जातिसूचक शब्द भी कहे। इसकी जानकारी बोर्ड प्रशासन के अधिकारियों को भी दी गई। इसके बाद महिला कर्मचारी ने मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाने में दी। सिविल लाइन पुलिस ने महिला कर्मचारी की शिकायत पर आरोपी कंप्यूटर डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच डीएसपी हैडक्वाटर वीरेंद्र सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed