फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   स्कूल बस ने स्कूटी को टक्कर मार नौवीं के छात्र को कुचला, मौत

स्कूल बस ने स्कूटी को टक्कर मार नौवीं के छात्र को कुचला, मौत

Thu, 02 May 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बस ने स्कूटी को टक्कर मार नौवीं के छात्र को कुचला, मौत
भिवानी। खरकड़ी फाटक फ्रेंड्स कॉलोनी की गली नंबर 11 में बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे निजी स्कूल बस ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार नौवीं के छात्र को कुचलते हुए चली गई। गंभीर रूप से घायल छात्र को परिजन इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया। परिजन उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। मृतक स्वास्थ्य की जन्म-मृत्यु शाखा में कार्यरत कर्मचारी प्रशांत का लड़का था। हादसे में प्रशांत को भी चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी गली नंबर छह निवासी स्वास्थ्य कर्मी प्रशांत शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे छोटा बेटा परांजल गौड़ स्कूल जाने के लिए तैयार था। लेकिन उसने कोई सामान लेने के लिए कहा तो वह उसे स्कूटी पर बैठाकर अपने घर से थोड़ी दूर ही सामान लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान गली नंबर 11 में एक स्कूल बस तेजी से आई और स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी। हादसे में वह स्कूटी से दूर जा गिरा। वहीं बेटा परांजल रास्ते पर गिरा। स्कूल बस उसे कुचलते हुए निकली। बेटे को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल लाए, मगर उसकी हालत नाजुक होने से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां बेटे ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के बाद स्कूल बस का चालक वाहन लेकर फरार हो गया। प्रशांत ने बताया कि उसके बेटा स्कूल जाने को तैयार था और स्कूल ड्रेस पहनकर मकान से थोड़ी दूर ही कोई सामान लेने के लिए उसके साथ गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूल बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। प्रशांत स्वास्थ्य विभाग में जन्म-मृत्यु शाखा में कार्य है। उसकी बड़ी बेटी जानवी गौड़ व बड़ा लड़का हर्षवर्धन है। परांजल सबसे छोटा था। जो कि भिवानी पब्लिक स्कूल में नौंवी में पढ़ता था। परांजल और हर्षवर्धन दोनों ही ऑटो रिक्शा से स्कूल जाते थे।
विज्ञापन


प्रशांत के बयान दर्ज कर स्कूल बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरजीत सिंह, जांच अधिकारी, शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed