फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   जमीनी विवाद में प्रॉपर्टी डीलर बदमाश हरजीत हेता का पीछा कर मारी पांच गोलियां, मौत

जमीनी विवाद में प्रॉपर्टी डीलर बदमाश हरजीत हेता का पीछा कर मारी पांच गोलियां, मौत

Sat, 30 Mar 2019 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में प्रॉपर्टी डीलर बदमाश हरजीत हेता का पीछा कर मारी पांच गोलियां, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। जमीनी विवाद में प्रॉपर्टी डीलरों के दो गुटों में चल रही रंजिश के बीच एक गुट के मुखिया हरजीत हेता का पीछा कर गोलियां बरसाई गईं। पहले कार से टक्कर मार बाइक सवार हेता को गिराया दिया फिर पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी। हेता एक मामले में जमानत पर आया था। पुलिस ने उसके दोस्त की शिकायत पर तीन नामजद व अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें बनाई है। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए।
मामला शाम करीब साढ़े चार बजे का है। प्रॉपर्टी डीलर हरजीत हेता और सुधीर गुट के बीच पिछले काफी समय से रंजिश चल रही है। दोनों ही गुट प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ-साथ जमीनों पर अवैध कब्जे करने का काम करते हैं। इस कारण दोनों में रंजिश चल रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम कोंट रोड वासी करीब 35 वर्षी हरजीत हेता अपाचे बाइक से हरिपुर गांव की ओर जा रहा थ। वह पालुवास मोड़ से करीब 500 मीटर ही चला था कि पीछे से आई काले रंग की एक कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मारकर हेता को गिरा दिया। फिर उसमें से उतरे युवकों ने हेता पर गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे। हेता को पांच गोलियां मारी गई है। एक गोली आंख में, एक सिर में और तीन बाजुओं पर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस, शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी कुलदीप भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंचे। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। फिलहाल शव को शव गृह में ले जाया गया है। परिजनों को सदर थाने ले जाया गया जहां देर शाम परिजनों ने लिखित में शिकायत दी। शिकायत में राजू नांगल, दो अन्य व उनके साथियों पर जमीनी विवाद में हत्या करने की बात कही गई है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करने की तैयारी कर ली है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। हत्या के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

तेज रफ्तार गाड़ी चलाकर भागे हत्यारे
हेता की गोली मारकर हत्या करने के बाद बदमाश तेज रफ्तार से गाड़ी को दौड़ाते हुए फरार हो गए। इस दौरान तीन-चार बाइक सवार और दो-तीन अन्य राहगीर बाल-बाल बचे। हत्यारे हरिपुर गांव की ओर भागे। ग्रामीणों और मौके पर मौजूद लोगों ने इस बारे में पुलिस को भी बताया। हत्या की सूचना पर खासी संख्या में युवक हरिपुर गांव में पहुंचे। गालियां देते हुए युवकों ने हत्या का बदला लेने की बात कही। साथ ही युवा बोल रहे थे कि हेता के साथ एक अन्य मास्टर भी साथ था। वो कहां है। वह अभी लापता है।
हेता पर दस से अधिक दर्ज हैं मामले
हरजीत हेता पर हत्या, हत्या का प्रयास, आर्मस एक्ट, मारपीट समेत 10 से अधिक मामले दर्ज है। कई वर्ष पूर्व रामलीला के दौरान एक व्यक्ति के हाथ काटने और बाद में उसकी हत्या करने में भी नामजद था। फिलहाल वह एक मामले में हाईकोर्ट से जमानत पर आया हुआ था। इसके अलावा गलत तरीके से जमीन कब्जाने के भी केस दर्ज है।

हरजीत हेता की गोली मारकर हत्या की गई है। शुरुआती जांच में जमीनी विवाद सामने आया है। उसके दोस्त संदीप ने शिकायत दी है। जिसमें बताया है कि जमीनी विवाद में कुछ लोगों ने हत्या की है। फिलहाल जांच चल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed