{"_id":"59a1de334f1c1bf51e8b4c0d","slug":"51503780403-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहारू ....डेरा विवाद की खबरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोहारू ....डेरा विवाद की खबरें
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजलीघर को आग लगाने का एक आरोपी लोहारू में काबू
लोहारू
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी करार दिए जाने के बाद शुक्रवार देर सांय क्षेत्र के सिंघानी और बरालू गांव के बिजली घरों में आगजनी की घटनाओं के बाद लोहारू थाने में दो मामले दर्ज किए गए है। गांव बरालू के पावर हाऊस की घटना में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है जिसे पुलिस ने भिवानी में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त दोनों ही मामलों की जांच कर रहे लोहारू थाने के एएसआई एवं जांच अधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि बरालू पावर हाउस में आगजनी के आरोप में चैहड़ कलां निवासी सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसे भिवानी में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सिंघानी पावर हाउस में आगजनी के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा शीघ्र की दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।