{"_id":"5bf9a6f7bdec2241742bd009","slug":"41543087863-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक लूट मामला: फरसा कहां से खरीदा, बाजार में जांच करती रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक लूट मामला: फरसा कहां से खरीदा, बाजार में जांच करती रही पुलिस
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरात कहां से खरीदा, बाजार में जांच करती रही पुलिस
बैंक लूट और गार्ड की हत्या का मामला :
- विभिन्न ग्रुपों में आरोपी के फोटो व्हाट्सएप कर पहचान के प्रयास
- 22 नवंबर को एसबीआई गवर्नमेंट कॉलेज में बदमाश ने गार्ड की हत्या कर लूट लिए थे एक लाख
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। एसबीआई की गवर्नमेंट कॉलेज स्थित शाखा में दिन-दहाड़े गार्ड की हत्या कर एक लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस के हाथ तीन दिन बाद भी खाली हैं। पुलिस की 10 टीमें दिनभर आरोपी बदमाश की तलाश में जुटी रही। पुलिस आरोपी के दरात जैसे दरात भी मार्केट में तलाशती रही ताकि पता लग सके कि दरात आरोपी ने कहां से खरीदा और उसका कोई सुराग लग सके। पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं अब विभिन्न ग्रुपों में आरोपी के फोटो भेजकर उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि एसबीआई की गवर्नमेंट कॉलेज स्थित शाखा में 22 नवंबर को एक बदमाश दरात लेकर घुस आया था और आते ही वहां बैठे विद्या नगर वासी गार्ड ईश्वर पर हमला कर दिया था। बाद में कैशियर पर भी हमला किया और मैनेजर को डराते हुए एक लाख रुपये लेकर भाग गया था। पुलिस ने बैंक और चौ. बंसीलाल यूनिवर्सिटी के पीछे से आरोपी का अंगोछा, शर्ट के अलावा गार्ड से छीनी बंदूक और बदमाश का दरात बरामद किया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। इसके बावजूद भी अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। आरोपी ने मुंह ढांप रखा था मगर वारदात के दौरान कुछ समय के लिए उसके मुंह से कपड़ा हट गया था।
अब इसी फुटेज के फोटो के सहारे पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। विभिन्न ग्रुपों के अलावा सभी थाना-चौकियों के पुलिस कर्मचारियों के पास फोटो पहचान के लिए भेजे गए हैं। डीसी कॉलोनी, जगत कॉलोनी, चिरंजीव कॉलोनी आदि में लोगों को फोटो दिखाकर भी पहचान का प्रयास किया गया। पुलिस बदमाश के फरसे जैसा फरसा तलाशने बाजार में भी गई ताकि आरोपी का पता लग सके। काफी प्रयास के बाद भी अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
पकड़ा गया बदमाश की फैली अफवाहें
दोपहर के समय अफवाहें भी फैली कि बदमाश पकड़ा गया। अफवाहें फैली कि बवानीखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है आरोपी जिस कारण लोग दिनभर फोन कर एक-दूसरे से जानकारी लेने का प्रयास करते रहे।
वर्जन::
आरोपी की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 10 टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। हमारा प्रयास है कि जल्द आरोपी पकड़ा जाए। पकड़े जाने की सूचना अभी अफवाहें हैं।
-गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक
संभव हो तो 23 नवंबर की ईपीएफ फाइल का प्रयोग करें।