फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ऑटो सवार महिला ने दिनदहाड़े सोने का मंगलसूत्र उड़ाया

ऑटो सवार महिला ने दिनदहाड़े सोने का मंगलसूत्र उड़ाया

Sun, 03 Dec 2017 03:09 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 03:09 AM IST
विज्ञापन
ऑटो सवार महिला ने दिनदहाड़े सोने का मंगलसूत्र उड़ाया
ऑटो सवार महिला ने दिनदहाड़े सोने का मंगलसूत्र उड़ाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
सेक्टर 13 निवासी एक महिला उस समय दिनदहाड़े ठगी का शिकार हो गई, जब वह कृष्णा कॉलोनी से ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रही थीं। पीड़ित महिला को शक है कि ऑटो में सवार एक महिला ने उसके पर्स में रखा सोने का मंगल सूत्र निकाल लिया।
सेक्टर 13 की रहने वाली लक्ष्मी शनिवार को किसी काम से कृष्णा कॉलोनी आईं। इसके बाद वापस घर जाने के लिए ऑटो रिक्शा में सवार हुई। ऑटो चालक ने बताया कि वैश्य मॉडल स्कूल के पास एक लड़की को बैठाना है। यहां से लड़की को बैठाकर चले तो दिनोद गेट पर एक महिला और करीब दस साल की बच्ची ऑटो में सवार हुए। इसी दौरान महिला ने न जाने क्या किया, उसे कुछ समय के लिए बेहोशी सी छा गई। घंटाघर के पास आकर उसे अपना पर्स सीट पर मिला। उसने पर्स अपने में ले लिया। जब वह सेक्टर 13 में ऑटो वाले को किराया देने लगी तो उसके होश उड़ गए। पर्स न पैसे थे और न ही मंगलसूत्र। तब उसे पता लगा कि ऑटो में सवार महिला ने उसे चपत लगा दी।
विज्ञापन

महिला के पति सुंदरलाल ने बताया कि मंगलसूत्र तीन तोले वजन का था। उन्हें 90 हजार रुपये की चपत लग गई। थाना शहर पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed