फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 11 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
अलग-अलग सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पहला मामला जूई कलां गांव का है। यहां रविवार सुबह करीब नौ बजे एक जेसीबी ने ऑटो को टक्कर मार दी। इसमें सिंघानी निवासी करीब 62 वर्षीय रिसाल सिंह और एक अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। भिवानी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रिसाल सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार सुबह सामान्य अस्पताल शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतक के भाई शेर सिंह के बयान पर अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जूई चौकी इंचार्ज रोहताश ने बताया कि जेसीबी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

दूसरा मामला नीमड़ीवाला गांव का है। नीमड़ीवाली निवासी करीब 40 वर्षीय धर्मबीर सिंह रात करीब नौ बजे गांव से भिवानी अस्पताल में अपने परिजन से मिलने आ रहा था। इसी दौरान एक टाटा गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि टाटा चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed