फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   प्लॉट में घुसकर युवक पर किया हमला, चार लोगों पर दर्ज हुआ केस

प्लॉट में घुसकर युवक पर किया हमला, चार लोगों पर दर्ज हुआ केस

Wed, 27 Feb 2019 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
प्लॉट में घुसकर युवक पर किया हमला, चार लोगों पर दर्ज हुआ केस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। गांव खरककलां में प्लॉट में घुसकर एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर डाली। घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी। गांव खरककलां निवासी प्रदीप ने बताया कि वह गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता है। गत 24 फरवरी की दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे प्रदीप अपने दोस्त शुभम के साथ प्लॉट में बैठा हुआ था कि इसी दौरान गांव के ही कुछ युवक वहां आ पहुंचे, जिन्होंने उसके साथ पहले तो गाली गलौच किया और फिर उसके साथ मारपीट की। उसका शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उसका बीच बचाव किया। आरोपी युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल युवक की शिकायत पर सदर पुलिस ने गांव के ही आरोपी चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed