फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   एटीएम में डालने के लिए तैयार किए थे चार लाख के नकली नोट

एटीएम में डालने के लिए तैयार किए थे चार लाख के नकली नोट

Sat, 01 Dec 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
एटीएम में डालने के लिए तैयार किए थे चार लाख के नकली नोट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। दादरी के कंप्यूटर सेंटर पर तैयार किए चार लाख के नकली नोट एटीएम में डाले जाने थे। यह खुलासा तीन लाख के नकली नोट मामले में गिरफ्तार आरोपी आमिर खान ने किया। हिसार के एक बैंक कर्मचारी ने प्रापर्टी डीलर के माध्यम से नकली नोट तैयार करवाए थे। नकली नोट फोटो स्टेट होने के कारण रिजेक्ट कर दिए। इसी कारण इनके निर्माण पर आए 80 हजार रुपये भी वापस मांगे गए। अब पकड़े गए चारों आरोपी इन तीन लाख रुपयों को मार्केट में चलाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं आरोपी प्रापर्टी डीलर और बैंक कर्मचारी की भी तलाश शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि 27 नवंबर देर शाम लघु सचिवालय के पीछे स्थित कृष्णा होटल पर चार लोगों ने खाने का सामान लिया था। दो सौ रुपये के बिल के भुगतान के लिए एक व्यक्ति ने दो हजार का नोट दिया था। होटल संचालक देवेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने दो सौ रुपये काटने के बाद 18 सौ रुपये वापस लौटा दिए। उसका छोटा भाई आकाश जब रुपये गिन रहा था दो हजार का नकली नोट पकड़ में आया। जब रुपये देने वाले को रोकने लगा तो वह भागकर अपनी स्कूटी स्टार्ट करने लगा। जल्दबाजी में स्कूटी गिर गई। जिसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले। भागने के दौरान एक मोबाइल फोन भी गिर गया। देवेंद्र ने देर रात इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने स्कूटी कब्जे में लेकर जांच की तो उसकी डिग्गी में तीन लाख के नकली नोट मिले।
विज्ञापन

वीरवार को पुलिस ने मामले में चार आरोपियों रोहतक जिले के महम किशनगढ़ वासी रणधीर, जींद के धिमाना वासी राकेश, चरखी दादरी के बिरही कला वासी व सेंटर संचालक आमिर खान, महम की भैणी सूरजन वासी नफे सिंह को काबू किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से एक दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार लाख के जगह नकली नोट रख आग लगाने की बात कहकर करवाए थे प्रिंट
कंप्यूटर सेंटर खोल ऑन लाइन मार्केटिंग करने वाले आमिर खान ने बताया कि करीब 11-12 नवंबर को हिसार के गांव कालीरावण वासी प्रापर्टी डीलर सुल्तान बिश्रोई के माध्यम से रणधीर और राकेश उसके पास आए थे। काफी बार नकली नोट के प्रिंट निकालने के लिए दबाव दिया। उसे बताया गया कि उनके चार लाख रुपये कहीं रखे है। हम इन्हें बदलकर नकली नोट रखकर आग लगाएंगे और नोट जले दिखा देंगे ताकि वे क्लेम कर सके। इसी बात पर उसने नकली नोट निकाले। नकली नोट बनाने के बदले उसे 80 हजार रुपये दिए गए। प्रापर्टी डीलर सुल्तान बिश्रोई, राकेश, रणधीर उसके पास से रुपये लेकर गए। अब रणधीर और राकेश उसके पास दोबारा नकली नोट लेकर आए और कहा कि ये तो फोटो स्टेट है। उन्होंने बताया कि हमें तो विकास नामक बैंक कर्मचारी के माध्यम से एटीएम में रुपये डलवाने थे। उसके लिए जाली नोट चाहिए। फोटो स्टेट नहीं। ये तो हम भी तैयार कर लेते।

98 हजार रुपये मार्केट में चलाए
चार लाख रुपये की राशि के दो-दो हजार के नकली नोट बनाए गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लाख दो हजार रुपये बरामद किए है। बाकी 98 हजार का अभी तक कुछ पता नहीं है। पुलिस की माने तो आरोपी ये 98 हजार रुपये मार्केट में चला चुके है। जबकि आरोपी आमिर खान का कहना है कि उसने चार लाख रुपये सुल्तान को दे दिए थे। अब उसे नहीं पता कि रुपये कहा है।


चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। इन्होंने दो और साथियों हिसार के गांव कालीरमण वासी सुल्तान और विकास का नाम लिया है। जिनकी तलाश की जा रही है।
एसआई चंद्र सिंह, जांच अधिकारी
सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed