{"_id":"5a85d9124f1c1b5e6e8b5833","slug":"31518721298-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल की प्रताडना से तंग आकर निजी स्कूल की टीचर ने निगला जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रिंसिपल की प्रताडना से तंग आकर निजी स्कूल की टीचर ने निगला जहर
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानाचार्य की प्रताड़ना से तंग आकर शिक्षिका ने निगला जहर
भिवानी। दिनोद गेट स्थित शहर के निजी स्कूल की महिला टीचर ने प्रिंसिपल व स्टाफ पर तंग करने का आरोप लगाते हुए वीरवार रात को जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला टीचर को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। रेफर करने से पहले दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज ने अस्पताल पहुंच कर महिला टीचर के बयान दर्ज किए।
दिनोद गेट स्थित एक निजी स्कूल की महिला टीचर ने वीरवार शाम को अपने घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसके पति ने उसे बेहोशी की हालत में देखा तो उसे सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलते ही दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज दशरथ व एएसआई जसवंत ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। महिला टीचर के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला।
पुलिस को दिए गए बयान में शिव नगर कालोनी निवासी टीचर नेे बताया कि वह पिछले 12 साल स्कूल में पढ़ाई रही है। उसे स्कूल स्टाफ बेवजह तंग करता आ रहा है। उसने बताया कि 12 फरवरी को प्रिंसिपल ने अपने ऑफिस बुलाया जहां पहले से ही आठ महिला अध्यापिका मौजूद थीं। इसके बाद प्रधानाचार्य ने कहा कि तुम्हारी तरफ स्कूल आने वाले एक बच्चे का पिता रोजाना इशारे करता है। इस बारे में तुम्हारी शिकायत प्रबंधन से करकर नौकरी से निकलवाउंगी।
विज्ञापन
टीचर ने कहा कि उन्होंने मेरे ऊपर दबाव बनाया कि माफीनामा लिखो और पति को स्कूल बुलाओ। इस पर उनके पति ने स्कूल पहुंचकर कहा कि उन्हें अपनी पत्नी पर पूरा विश्वास है। लेकिन, उनकी बात नहीं सुनी गई। इसी बात से मैं लगातार तनाव में थी।
--
डराने धमकाने की रिकॉर्डिंग है मेरे पास
महिला टीचर के पति ने कहा कि उसे भी स्कूल बुलाकर बेइज्ज्त किया गया। साथ ही बुरी तरह से डराया धमकाया। जिसकी रिकॉर्डिंग मेरे पास है।
----
मैंने ऑफिस बुलाकर टीचर को समझाने का प्रयास किया था। स्कूल में किसी तरह उसे परेशान नहीं किया जा रहा था। टीचर ने अपने फैमिली मैटर को लेकर ही यह कदम उठाया है। जो आरोप उन पर लगाए गए हैं, वे निराधार हैं।
-प्रिंसिपल
पुलिस ने महिला टीचर के बयान दर्ज कर लिये है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। उसके बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
दशरथ, इंचार्ज चौकी दिनोद गेट