फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   चांग से 150 बॉक्स शहद चोरी कर अलीगढ़ में चालू किया प्लांट, आरोपी गिरफ्तार

चांग से 150 बॉक्स शहद चोरी कर अलीगढ़ में चालू किया प्लांट, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
चांग से 150 बॉक्स शहद चोरी कर अलीगढ़ में चालू किया प्लांट, आरोपी गिरफ्तार
चांग से 150 बॉक्स शहद चोरी कर अलीगढ़ में चालू किया प्लांट, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

भिवानी। गांव चांग के समीप से शहद पैकिंग प्लांट से शहद के 150 बॉक्स व अन्य सामान चोरी कर फरार हुए कर्मचारी ने अपने छोटे भाई की ससुराल में खुद का प्लांट चालू कर दिया। यह खुलासा मंगलवार को गांव नंगला अलीगढ़ से गिरफ्तार किए गए कर्मचारी ने किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पंजाब के माजरी सोडिया जिला फतेहगढ़ निवासी सतवीर ने भिवानी के चांग रोड पर मधु मक्खी शहद पैकिंग का ऑर्गनिक प्लांट लगाया हुआ है। उसने प्लांट में नंगला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी ललित को पैकिंग के लिए रखा था। ललित ने मौका पाकर 21 जनवरी को किराये की गाड़ी कर 150 बॉक्स शहद, एक गैस सिलिंडर और दो चीनी की बोरी चोरी कर ले गया। चोरी के इस सामान को अपने छोटे भाई की ससुराल जाकर खुद का प्लांट चालू कर दिया। दो दिन तक तलाश किए जाने के बाद सदर थाना पुलिस को इसकी भनक लगी। हेड कांस्टेबल प्रदीप ने गांव नंगला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में जाकर उसके ठिकाने पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने आरोपी ललित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी का माल भी उसके कब्जे से बरामद किया। पूछताछ में उसने बताया कि कई दिनों से वह खुद का प्लांट लगाने का सपना देख रहा था। इसी जुगत में उसने अपने मालिक का माल चोरी कर उत्तर प्रदेश ले जाकर काम शुरू कर दिया। उसने बताया कि उसने भिवानी से 15 हजार रुपये में किराये की गाड़ी की और माल लादकर उत्तर प्रदेश अपने भाई की ससुराल ले गया। हेड कांस्टेबल प्रदीप ने बताया कि पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। अदालत पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed