{"_id":"59fcbcfc4f1c1ba7678b934c","slug":"31509735676-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम को तोड़कर कैश निकालने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम को तोड़कर कैश निकालने की कोशिश
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम तोड़कर कैश निकालने की कोशिश
भिवानी। पंचायत भवन स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को तोड़कर अज्ञात ने कैश निकालने की कोशिश की। लेकिन, एटीएम में कैश न होने की वजह से चोरों के कुछ हाथ नहीं लगा। दरअसल, वारदात से पहले एटीएम में फॉल्ट आने के बाद बैंक प्रबंधन ने सारी नकदी निकाली ली थी।
वीरवार रात चोरों ने पहले तो एटीएम में लगा कैमरा तोड़ा। उसके बाद कैश निकालने की नीयत से एटीएम मशीन को तोड़ दिया लेकिन कैश नहीं था। चोरों ने एटीएम के अंदर एक गेट को भी तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह छह बजे जब गार्ड आया तो उसने एटीएम की मशीन टूटी हुई देखी और सीसीटीवी कैमरा भी गायब था। उसने तुरंत इस घटना की सूचना बैंक अधिकारियों व सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। गार्ड का कहना था कि यह एटीएम मशीन खराब हो गई थी। वीरवार दोपहर को बैंक अधिकारियों ने एटीएम मशीन में रखा कैश निकाल लिया था। उधर, सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि एटीएम तोड़े जाने की शिकायत उनके पास नहीं आई है। शिकायत आई तो पुलिस एक्शन लेगी।