{"_id":"59bec9864f1c1b36688b5347","slug":"31505675654-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को बंधक बनाकर लाखों के जेवर और नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार को बंधक बनाकर लाखों के जेवर और नकदी लूटी
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार को बंधक बनाकर लाखों के जेवर और नकदी लूटी
लोहारू (भिवानी)। नगर के फरटीया ताल रोड के साथ लगते वार्ड संख्या आठ में शनिवार रात चार हथियारबंद युवकों ने व्यापारी परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए। सीआईए टीम तथा फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ ने घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए।
पिस्तौल, लोहे की राड से लैस चार बदमाश शनिवार रात करीब दो बजे व्यापारी राकेश कुमार के घर की चारदीवारी फांद कर आंगन तक आए। इसके बाद ताला तोड़कर बेडरूम में घुस गए। सिम बेचने वाले व्यापारी राकेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी व 13 वर्षीय अपने पुत्र के साथ करीब 10 बजे सो गया था। रात्रि करीब दो बजे चार युवक, जिनमें से एक के हाथ में पिस्तौल, अन्य के हाथ में लोहे की राड व लाठी थी, आंगन की ओर खुलने वाले कमरे के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस आए। बदमाशों ने 13 वर्षीय पुत्र के सिर पर पिस्तौल तानते हुए शोर न मचाने तथा घर में रखी नकदी व जेवरात सहित अन्य सारा कीमती सामान देने को कहा। इसके बाद उसने घर में रखे 50 हजार रुपये नकदी, कान की सात बालियां, पांच अंगूठी, दो कंगन, तीन चांदी की पायल सहित कुछ चांदी के सिक्के समेत करीब सात लाख का सामान लुटेरों के हवाले कर दिया। इतने पर भी लुटेरों को सब्र नहीं हुआ तो उन्होंने घर में रखी अलमारियों एवं अटैचियों को खंगालते हुए सारा सामान इधर से उधर बिखेर दिया। राजेश ने बताया कि लुटेरों ने करीब 20 से 25 मिनट तक उनके घर में जी भर कर तांडव मचाया और मेरे पूरे जीवन की कमाई को लेकर फरार हो गए।
रविवार अल सुबह लोहारू के थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, सीआईए स्टाफ की टीम तथा सीन ऑफ क्राइम (फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट) ने घटनास्थल का प्रत्येक एंगल से मुआयना किया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि लोहारू के वार्ड आठ के निवासी राकेश कुमार ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले को हर एंगल से देख रही और जल्द की इसे ट्रेस कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
--
बोलचाल में एक हरियाणवी और तीन का लहजा यूपी जैसा
पीड़ित राजेश ने बताया कि चार लुटेरों में से एक हरियाणी बोल रहा था तथा तीन लुटेरे की भाषा में उत्तर प्रदेश का लहजा था। उनमें से एक कुछ पढ़ा-लिखा और अच्छे कपड़े पहने हुए था जबकि तीन अनपढ़, लेकिन शातिर दिमाग के लग रहे थे।