{"_id":"5cd5ca7ebdec2207772531eb","slug":"21557514878-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्मचारी के 10 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिटायर्ड कर्मचारी के 10 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। घंटाघर स्थित एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा में पैसे निकलवाने आए बिजली बोर्ड से रिटायर्ड कर्मचारी का थैला चोरी हो गया। जिसमें दस हजार रुपये की नगदी और बैंक पासबुक भी रखी थी।
मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी गई। डीसी कॉलोनी निवासी रामकुमार ने बताया कि वह बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। उसका बैंक खाता घंटाघर स्थित एसबीआई मुख्य शाखा में खुला हुआ है। गत 9 मई की दोपहर 12 बजे उसने बैंक से 11 हजार रुपये की नगदी निकलवाई थी, जिसके बाद उसने एक हजार रुपये अपनी जेब के अंदर डाल लिए और दस हजार रुपये और पासबुक थैले के अंदर डाल दी थी। जब वह बैंक से बाहर निकला तो उसका थैला गायब हो गया। उसने बताया कि वह बैंक के अंदर थैला उसने थोड़ी देर के लिए रखा था कि इसी दौरान किसी ने उसे चोरी कर लिया। रामकुार ने बताया कि थैले में दस हजार और बैंक पासबुक रखी हुई थी। उसने इस मामले की शिकायत पहले बैंक अधिकारियों से की, मगर उन्होंने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया और ना ही थैला गायब होने पर कोई पड़ताल की। बतां दे कि बैंक के अंदर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। रामकुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह ठीक से देख भी नहीं सकता है। इस मामले में सिटी पुलिस ने थैला चोरी का केस दर्ज किया है वहीं अब पुलिस बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।