फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   मारपीट मामले में 13 के खिलाफ केस दर्ज

मारपीट मामले में 13 के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 24 Mar 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
मारपीट मामले में 13 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
तोशाम। मंढ़ाण निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही 13 लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
गांव मंढ़ाण निवासी धर्म चन्द ने बताया कि वे अपने घर पर बैठे हुए थे। उसी समय गांव के संदीप, मंजीत, अजीत, मनीराम, जय सिह, पप्पू, शकुंतला, प्रमिला, सरोज, रोशनी, सुरेश, प्रिति, खुशी आदि अपने हाथों में लोहे की राड और सरिया व डंडे लिए हुए हमारे घर के सामने आकर आवाज दी घर के बहार निकलो आज तुम्हें देखेंगे। उसके बाद उन्होंने हमला कर दिया जिसमें उनको चोटें आई घायल अवस्था में उनको भिवानी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका उपचार चल रहा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में गांव संड़वा निवासी एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मारपीट करने जन से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संड़वा निवासी पवन ने बताया कि वे धुलंड़ी के दिन गांव के ही बबरीयान व संजय आये और मेरे चाचा पृथ्वी और मेरी मां के साथ लड़ाई झगडा करने लगे जिस कारण मेरी मा ने थाना तोशाम मे उनके खिलाफ दरखास्त दे दी। पवन ने बताया कि जिसके बाद शुक्रवार को अपनी बाइक से पटौदी जा रहा था तो रास्ते में उसे आरोपी मिले। उन्होंने उसकी बाइक रूकवाकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed