{"_id":"5c5f2c5cbdec224b6317b562","slug":"21549741148-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर की पीट-पीट कर हत्या, निर्माणाधीन बाइपास के पास मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्राइवर की पीट-पीट कर हत्या, निर्माणाधीन बाइपास के पास मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। पालम एयरपोर्ट दिल्ली में अनुबंध आधार पर लगे गाड़ी ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। ड्राइवर का शव भिवानी-दादरी निर्माणाधीन बाईपास पर गांव पूर्णपुरा के पास मिला। शरीर पर चोट के अनेक निशान थे वहीं सिर में लगी गहरी चोट के कारण उसकी मौत हुई। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने करीब चार साल पहले लड़की के लापता होने पर हुए विवाद के कारण ही हत्या किए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि यह हत्या है या हादसा।
मूलरूप से गांव सांकरोड वासी करीब 30 वर्षीय प्रवीण अपनी पत्नी और दो बच्चियों के साथ कोंट रोड पर बालाजी मंदिर के पास मकान बनाकर रहता है। प्रवीण पालम एयरपोर्ट दिल्ली में अनुबंध आधार पर गाड़ी ड्राइवर लगा हुआ था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे भिवानी-दादरी निर्माणाधीन बाईपास पर गांव कोंट और पूर्णपुरा के बीच ओवरब्रिज पार करते ही प्रवीण का शव मिला। पास में ही उसकी स्कूटी गिरी हुई थी। मृतक के भाई सुनील ने बताया कि वह अपने पिता के साथ गांव में रहता है और प्रवीण यहां शहर में रहता था। प्रवीण तीन भाइयों में सबसे छोटा था। रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर से शादी समारोह में जाने की बात कहकर निकला था। वह स्कूटी लेकर गया था। यहां से प्रवीण की पत्नी का देर रात फोन आया कि प्रवीण गांव आया है क्या। सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि प्रवीण का शव बाईपास पर पड़ा हुआ है। वे पहुंचे तो प्रवीण की चप्पल आदि गायब थी। गले में शॉल था मगर उस पर खून नहीं लगा था। पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। प्रवीण की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। इसके अलावा गाड़ी से भी कुचलने का प्रयास किया गया है। स्कूटी बिल्कुल ठीक है। प्रवीण बॉक्सर रह चुका है। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी एसआई जय सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी बुलाया गया।
शादी के दिन लड़की के लापता होने पर दर्ज हुआ था केस
मृतक पर करीब चार साल पहले शादी के दिन ही लड़की के अपहरण का केस दर्ज हुआ था। जानकारी देते हुए मृतक के भाई सुनील ने बताया कि बाद में लड़की बरामद हो गई। केस भी आपसी समझौते से निपटा लिया गया था। कुछ समय बाद लड़की के परिजनों ने प्रवीण को धमकी दी थी। उन्हें आशंका है कि कहीं उन्हीं का हत्या में हाथ ना हो।
विज्ञापन
युवक प्रवीण का शव बाईपास पर मिला है। मृतक के भाई सुनील की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
जय सिंह, एसएचओ