फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   हादसे का शिकार हुए चचेरे भाई-बहनों की हुई थी शादी

हादसे का शिकार हुए चचेरे भाई-बहनों की हुई थी शादी

Sun, 03 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुए चचेरे भाई-बहनों की हुई थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तोशाम।
ईश्रवाल-सिवानी मार्ग पर शनिवार शाम आल्टो व ब्रेजा कार की टक्कर से चार परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई। दरअसल हादसे का शिकार हुए चचेरे बहन-भाइयों की करीब 12 दिन पहले ही शादी हुई थी। घर में खुशी का माहौल था और परिवार के सदस्य इसी खुशी को साझा करने राजस्थान के गांव धानौठी में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। वापसी में हुए इस दर्दनाक हादसे में एक युवती की मेहंदी सूखने से पहले ही मौत हो गई तो एक का पति से साथ छूट गया। हादसे में चार लोगों की मौत से ईश्रवाल में मातम का माहौल है। जिस घर में 12 दिन पहले शहनाई बज रही थी वहां अब सिर्फ रोने की आवाज सुनाई दे रही है।
शनिवार का दिन गांव ईश्रवाल के लोगों के लिए अशुभ साबित हुआ। शाम को सड़क दुर्घटना में गांव से दो चचेरे भाई-बहन के अलावा दो रिश्तेदारों की मौत से गांव में मातम छा गया। करीब 12 दिन पहले ही ग्रामीण महेंद्र व धूपसिंह के घर शहनाई बज रही थी। दुर्घटना की सूचना पाकर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। कुछ लोग हिसार के विभिन्न अस्पतालों में घायलों का हालचाल जानने भी पहुंचे। हर कोई हादसे की इस घड़ी को कोस रहा था।
विज्ञापन

मेहंदी सूखने से पहले उठेंगी अर्थियां
ईश्रवाल निवासी दो भाइयों धूपसिंह व महेंद्र के घर 20 व 21 मई को मंगल गीत गाए जा रहे थे। चारों और खुशी का माहौल था। 20 मई को महेंद्र की बेटी मुकेश की शादी गांव बागनवाला में और धूपसिंह के बेटे सोमबीर की शादी 21 मई को गांव पिंजोखरा में की गई थी। खुशी का यह माहौल थोड़े दिन बाद ही गमगीन हो जाएगा किसी को इसका अहसास नहीं था। शनिवार को सोमबीर पत्नी तस्वीर, चचेरा भाई सुरेंद्र व चचेरी बहन मुकेश को लेकर बुआ के यहां राजस्थान के गांव धानौठी में मिलने गए थे। खुशी में शामिल होने ही वापस लौटते समय 74 वर्षीय अभयराम, 14 वर्षीय आशीष व डिंपल भी उनके साथ आ रहे थे। अनहोनी का ऐसा झटका आया कि गांव देवावास के पास सड़क हादसे में खुशियां मातम में बदल गई। मेहंदी सूखने से पहले अब घर से अर्थियां उठेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधड़ से सड़क पर गिरी पेड़ की टहनी बताया जा रहा हादसे का कारण
हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों की मानें तो शुक्रवार शाम को आए अंधड़ में पेड़ की टहनी टूटकर सड़क के कुछ हिस्से पर गिर गई थी। संभवत: इस टहनी से बचने के प्रयास में दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। इस संबंध में वन विभाग के रैंजर सुरेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अंधड़ से गिरे पेड़ों को उठाने में टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed