{"_id":"5a85d91b4f1c1b8e238b8bf3","slug":"21518721307-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार में शराब ना देने पर शराब ठेके पर की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधार में शराब ना देने पर शराब ठेके पर की तोड़फोड़
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधार में शराब ना देने पर सेल्समैन के साथ मारपीट कर किया घायल
भिवानी। तोशाम बाईपास स्थित शराब ठेके पर तैनात कारिंदों द्वारा एक व्यक्ति को उधार में शराब ना देने पर बुधवार रात को बवाल खड़ा हो गया। उधार शराब मांग रहे व्यक्ति ने अपने साथियों को बुलाकर ठेके के अंदर जमकर तोड़फोड़ की। दर्जनों पेटी शराब की तोड़ डाली। लाठी-डंडों से हमला कर वहां तैनात एक कारिंदे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। पुलिस ने कारिंदे के बयान पर छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
तोशाम बाईपास स्थित शराब ठेके के संचालक धर्मेंद्र ठेकेदार ने बताया कि बुधवार रात को करीब 8 बजे दीपक व सचिन नामक युवक उनकी दुकान पर शराब लेने के लिए आए। 20 रुपये कम होने पर उन्होंने उधार करने के लिए कहा। ठेके पर बैठे सेल्समैन सोनू ने उधार करने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों युवक कुछ ही देर बाद अपने अन्य साथियों के साथ ठेके पर पहुंचे और सोनू के सिर पर लाठी-डंडे मारकर सिर फोड़ डाला। इसके बाद हमलावरों ने शराब ठेके के अंदर तोड़फोड़ कर करीब एक दर्जन शराब की पेट्टी तोड़ डाली। घायल कारिंदे को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायल के बयान पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।