फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   लोहारू में बाइक को टक्कर मारकर रुपयों से भरा बैग छीना

लोहारू में बाइक को टक्कर मारकर रुपयों से भरा बैग छीना

Fri, 16 Feb 2018 12:31 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
लोहारू में बाइक को टक्कर मारकर रुपयों से भरा बैग छीना
कार से टक्कर मारकर बाइक सवार से रुपये से भरा बैग छीना
विज्ञापन

लोहारू। बैंक से पैसे निकलवाकर बाइक से घर जा रहे एक व्यक्ति को कार सवारों द्वारा टक्कर मारकर लूटने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत लोहारू पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कुशलपुरा गांव के निवासी जगबीर पुत्र ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीरवार दोपहर बाद लोहारू की एसबीआई बैंक से अपने पिता के खाते से दो लाख रुपये निकलवा कर मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रहा था। जब वह गिगनाऊ और गोठड़ा गांव के बीच तो पीछे से एक कार ने उसकी मोटरसाइकिल को हल्की टक्कर मार कर उसे गिरा दिया। इसके बाद कार में सवार चार युवकों ने उसकी पीठ पर लगे बैग को छीनकर मौके से फरार हो गए। जगबीर ने बताया कि बैग में दो लाख रुपये और कुछ जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन

जगबीर की सूचना पर लोहारू पुलिस ने मौका मुआयना किया। जांच अधिकारी सुरेश सैनी ने बताया कि घटना की सूचना आस पास के सभी पुलिस नाकों एवं थानों सहित पड़ोसी राज्य राजस्थान के पुलिस थानों में भी कर दी गई है। आरोपियों की धरपकड़ में लोहारू पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed